प्रमुख समर्थित क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशी 49 मतों से पराजित

Sep 8, 2023 - 12:25
Sep 8, 2023 - 12:36
 0  1.9k
प्रमुख समर्थित क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशी 49 मतों से पराजित

 शाहाबाद हरदोई । शाहाबाद ब्लाक क्षेत्र की रिक्त सीट पर हुए उपचुनाव में ब्लॉक प्रमुख समर्थित प्रत्याशी को करारी पराजय का सामना करना पड़ा। यहां पर निर्दलीय प्रत्याशी कुसमा देवी ने 49 मतों से विजय हासिल की है। इस पराजय को अप्रत्यक्ष रूप से क्षेत्र पंचायत प्रमुख की पराजय माना जा रहा है। शाहाबाद ब्लॉक की क्षेत्र पंचायत आगापुर की निर्वाचित सदस्य की मृत्यु हो जाने के बाद यहां पर उपचुनाव हुआ था। जिसमें शारदा देवी और कुशमा देवी के मध्य मुकाबला हुआ। चुनाव अधिकारी मनीष कुमार नायब तहसीलदार के अनुसार कुसुमा देवी को 514 मत, शारदा देवी को 465 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार कुसमा देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शारदा देवी को 49 मतों से पराजित किया। चुनाव अधिकारी मनीष कुमार ने विजय प्रत्याशी कुसुमा देवी को प्रमाण पत्र प्रदान किया। यह चुनाव प्रतिष्ठा का चुनाव माना जा रहा था। क्षेत्र पंचायत प्रमुख ने शारदा देवी पर अपना दांव लगाया था लेकिन क्षेत्र पंचायत प्रमुख के भयंकर विरोध के चलते प्रत्याशी शारदा देवी को हार का सामना करना पड़ा। कुसुमा देवी समर्थक इसे अपनी जीत कम लेकिन क्षेत्र पंचायत प्रमुख की बड़ी हार बता रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

211
211