करसोग के अलसिंडी में बड़ा हादसा, खाई में गिरी जीप

मृतक महिलाएं महिला मंडल की सदस्य बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि सभी किसी समारोह में शामिल होने जा रही थीं।

Nov 3, 2023 - 15:35
 0  540
करसोग के अलसिंडी में बड़ा हादसा, खाई में गिरी जीप

करसोग, (आरएनआई) मंडी जिले के करसोग उपमंडल के अलसिंडी के पास एक जीप खाई में गिर गई। हादसे में चार महिलाओं और जीप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छह अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए सुन्नी अस्पताल ले जाया गया है।

सभी मृतक महिलाएं महिला मंडल की सदस्य बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि सभी किसी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। बता दें कि अलसिंडी गांव मंडी और शिमला जिले की सीमा पर स्थित है। 

दो दिन पहले बुधवार को कोटली उपमंडल के तहत आने वाले धन्यारा गांव के पास एक जीप के गहरी खाई में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई थी। जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल था। जीप में सवार यह लोग किसी शादी समारोह में शामिल होने गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अलसिंडी के पास हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता और घायलों को सर्वोत्तम उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की प्रार्थना की है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.