कर्नाटक में दिग्गजों के प्रचार अभियान में कूदने से माहौल गरमाया

डॉ. समरेन्द्र पाठक

Apr 27, 2023 - 20:38
 0  459
कर्नाटक में दिग्गजों के प्रचार अभियान में कूदने से माहौल गरमाया
कर्नाटक में दिग्गजों के प्रचार अभियान में कूदने से माहौल गरमाया
कर्नाटक में दिग्गजों के प्रचार अभियान में कूदने से माहौल गरमाया

बेंगलुरु, 27अप्रैल 2023, (आरएनआई)। कर्नाटक विधान सभा चुनाव में विभिन्न दलों के दिग्गजों के प्रचार अभियान में कूदने से माहौल गरमा गया है।खासकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के जहरीले सांप वाले बयान को लेकर सियासी घमासान मच गया है।भाजपा ने उनके इस वयान पर जोरदार पलटवार किया है।

राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह,पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा,प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी,प्रियंका गांधी,पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं जेडीएस की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा और पूर्व मुख्य मंत्री कुमार स्वामी रोज कई सभाएं कर रहे हैं।नेताओं ने अपने भाषण में एक दूसरे पर तीखे हमले भी शुरू कर दिए हैं।

कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधान सभा के लिए आगामी 10 मई को मतदान होगा एवं 13 मई को परिणाम घोषित किये जायेंगे।नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 20 अप्रैल थी। 24 अप्रैल को नाम वापसी के बाद तीन हजार से अधिक प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।

भाजपा सूत्रों के अनुसार इन दिग्गज नेताओं के अलावा सौ से अधिक नेता रोज विभिन्न क्षेत्रों में सभाएं कर रहे हैं।इनमें भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री एवं अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

कांग्रेस के पूर्व महासचिव एवं राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता बी.के. हरिप्रसाद ने बताया कि उनके नेतागण रोज कई सभाएं कर रहे हैं।राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी की सभाओं में भारी भीड़ जुट रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में लहर चल रही है।

जेडीएस अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी.देवेगौड़ा अगले 11 दिनों में तीन दर्जन से अधिक सभाओं को संबोधित करेंगे।पार्टी ने अध्यक्ष का प्रचार कार्यक्रम अधिकांशतः उन क्षेत्रों में तय किया है,जिसे पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का क्षेत्र माना जाता है।इसमें अधिकांश ग्रामीण इलाके के क्षेत्र हैं।एल.एस.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.