कांग्रेस नेताओं के बेटों के भविष्य बनाना में लगी हे : शिवराज सिंह चौहान

कांग्रेस नेताओं के बेटों के भविष्य बनाना में लगी हे : शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चाचौड़ा विधानसभा प्रत्यासी प्रियंका को जिताने ली आमसभा। 

Oct 21, 2023 - 20:56
Oct 21, 2023 - 20:57
 0  2k
कांग्रेस नेताओं के बेटों के भविष्य बनाना में लगी हे : शिवराज सिंह चौहान

गुना, (आरएनआई) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को दशहरा मैदान कुंभराज में आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित कर चाचौड़ा विधानसभा से भाजपा प्रत्यासी प्रियंका मीणा की भारी मतों से जिताने क्षेत्र की जनता से आग्रह किया। उन्होंने कहा कि चाचौड़ा का चुनाव जनता का बना दो इस क्षेत्र की हर बेटी और मेरी बहन प्रियंका बनकर चुनाव लड़े और भाजपा को जिताकर कमल कमल खिलाएं तो में विश्वास दिलाता हु की इस क्षेत्र में विकास की गंगा बह निकलेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कंग्रेश झूठे वादे करती हे। कांग्रेसी कहते हैं कि ये प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। दरअसल ये कांग्रेस नेताओं के बेटों के भविष्य बनाना चाहते हैं। एक राघोगढ़ में अपने बेटे के लिए लगे हैं, वहीं दूसरे कमलनाथ छिंदवाड़ा में अपने बेटे का भविष्य बनाने में लगे हैं। लेकिन में आपका मामा इस प्रदेश की जनता के भविष्य की चिंता में लगा रहता हु। मेरे प्रदेश की सवा करोड़ बहनों के खाते में हर माह 15 हजार करोड़ से अधिक रुपया पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना में जिनके फॉर्म नहीं भराए गए जल्द ही भाजपा के सरकार बनते ही उनके फॉर्म भरवाए जाएंगे। इसलिए मेरी बहने इस बार कमल का बटन दबाकर बेटी प्रियंका को भारी मतों से जिताए। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तय कार्यक्रम अनुसार शनिवार दोपहर 2 बजे हेलीकॉप्टर से कुंभराज हेलिपैड पर पहुंचे। यहां राजगढ़ सांसद रोडमल नागर, जिला संगठन प्रभारी गोपाल आर्चाय, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, चांचौड़ा से भाजपा प्रत्याशी प्रियंका मीणा पेंची, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली सहित कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। तत्पचात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दशहरा मैदान कुंभराज में आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित कर भाजपा प्रत्यासी प्रियंका मीणा को जिताकर चाचौड़ा क्षेत्र के विकास में सहभागी बनने क्षेत्र की जनता से आग्रह किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कन्या पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा की  नवरात्रे चल रहे हैं। माता से यही कामना है कि अगर जनता के जीवन मे कुछ कष्ट लिखे हों तो वो मुझे दे देना और मेरी खुशियां उन्हें दे देना। आमसभा से पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कुंभराज में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पूजा-अर्चना कर फीता काटकर किया और कार्यकर्ताओं में जोश भरा। आमसभा में जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि यहां उपस्थित भीड़ को देखकर यह पक्का हो गया है कि चांचौड़ा में कमल खिलने वाला है। जो लोग सनातन धर्म को गाली देते हैं,  उनसे सावधान रहना है। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी प्रियंका पेंची ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वह तीन वर्ष पहले चांचौड़ा की बहू बनकर राजस्थान से आयीं। यहां की जनता ने उन्हें भरपूर प्यार दिया है। 2003 से पहले प्रदेश खस्ताहाल था। जो भी विकास किया है, वो केवल भाजपा सरकार ने ही किया है। 
कांग्रेस की लंका ध्वस्त कर देंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपने भाषण की शुरुआत लाडली बहनों, भांजे-भांजियों की जय बोलकर की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में गदा भेंट किया है। मैं यह विश्वास दिलाता हूँ कि अत्याचार और अन्याय करने वाले आतताइयों और कांग्रेस की लंका उस गदा से ध्वस्त कर दूंगा। उन्होंने कहा कि एक तरफ भारतीय जनता पार्टी जीवी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जो लोगों के मन मे बसे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस है। इन्होंने एक गठबंधन किया इंडी गठबंधन। जब बढ़ आती है तो सभी लोग एक पेड़ पर चढ़ जाते हैं। बंदर, भालू, शेर, बिल्ली सभी जान बचाने एक ही पेड़ पर चढ़ जाते हैं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो विकास की बाढ़ आई है, उसके खिलाफ सभी विपक्षियों ने ये गठबंधन किया है।

कांग्रेस नेता बेटों के भविष्य बना रहे
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि ये चुनाव प्रदेश का भविष्य बचाने का चुनाव है। दरअसल, वे अपने बेटों के भविष्य बनाना चाहते हैं। कांग्रेस ने चुनाव को बेटों के भविष्य बचाने का चुनाव बना दिया है। एक राघोगढ़ में हैं दिग्विजय सिंह, वो अपने बेटे का भविष्य बचाने में लगे हैं। एक छिंदवाड़ा में हैं कमलनाथ, वो अपने बेटे का भविष्य बनाने में लगे हैं। मैंने सरकार नहीं चलाई, मैंने परिवार चलाया है। आप सब भाई-बहन बैठे हैं, ये मेरा परिवार है। इस अवसर पर चाचौड़ा विधानसभा के वरिष्ठ नेतागण मंचासीन रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow