क्या आज के बुजुर्ग स्कर्वी के शिकार हो रहे है

डॉ सुमित्रा अग्रवाल, यूट्यूब आर्टिफीसियल ऑय को (११ मिलियन व्यूज)

Apr 22, 2023 - 22:16
 0  351
क्या आज के बुजुर्ग स्कर्वी के शिकार हो रहे है

स्कर्वी एक ऐसी बीमारी नहीं हो सकती है जिसके बारे में आप २१ वीं सदी में सुन रहे हैं। स्कर्वी का इतिहास से सम्बन्ध है।  ये वः बीमारी है जो कभी नाविकों और अन्य समुद्री यात्रियों को हुआ करती थ।  इतिहास इस बात का शाक्षी है की जब कोलंबस ने समुद्र को पार किया और औद्योगिक क्रांति के दौरान भाप इंजन की शुरुआत के बीच दो मिलियन से अधिक नाविकों की मौत हो गई। तूफानों, लड़ाइयों, जहाज़ों के टूटने और अन्य सभी बीमारियों की तुलना में स्कर्वी से अधिक मौतें हुईं। तब तक वो जान नहीं पाए थे की स्कर्वी किस बला का नाम है। 
आप सोचेंगे की आज स्कर्वी की बात कहा से आ रही है।  आज भी स्कर्वी प्रसांगिग हो चला है हमारे मॉडर्न लाइफ में , जानेंगे कैसे हो रहा है स्कर्वी का अभिर्भाव हमारे जीवन में। 

स्कर्वी क्या है?
स्कर्वी विटामिन सी की गंभीर कमी है। मानव शरीर में घावों को ठीक करने, प्रतिरक्षा प्रणाली और कई अन्य आंतरिक प्रक्रियाओं के सञ्चालन में मदद करने के लिए विटामिन सी की आवश्यकता होती है।

कब देखने को मिलता है स्कर्वी के लक्षण ?
स्कर्वी के पहले लक्षण आमतौर पर विटामिन सी के बेहद कम स्तर के कम से कम तीन महीने के बाद विकसित होंगे।

क्या हमारा शरीर विटामिन सी बना सकता है ?
अधिकांश अन्य जानवरों के विपरीत, मनुष्य अपने शरीर में विटामिन सी नहीं बना सकते हैं। हमें इसे उन खाद्य पदार्थों से प्राप्त करना है जो हम खाते हैं।

विटामिन सी मुख्य रूप से फलों और सब्जियों में पाया जा सकता है, लेकिन विटामिन और पूरक आहार से भी इसे प्राप्त करना संभव है। 

स्कर्वी कब विकसित हो सकता है ?

कई महीनों तक आहार में फल और सब्जियों को शामिल न करें तो स्कर्वी हो सकता है। 
खाने के विकार के कारण या खाने को मुश्किल बनाने वाले उपचार जैसे की किमोथेरेपी के कारण जब व्यक्ति थोड़ा खाना खाएं। 
धूम्रपान से शरीर की विटामिन सी को अवशोषित करने की क्षमता सीमित होती है। 
लंबे समय तक ड्रग्स या शराब का सेवन करना। 
गर्भवती या स्तनपान के दौरान शरीर को अतिरिक्त विटामिन सी की आवश्यकता होती है, उस समय पर्याप्त विटामिन सी न लेना। 
टाइप १ मधुमेह में। 

स्कर्वी के लक्षण क्या हैं?
स्कर्वी एक प्रगतिशील बीमारी है, और जितना अधिक समय तक इसका इलाज नहीं किया जाता है, उतने ही अधिक लक्षण अनुभव करेंगे। कुछ स्कर्वी में सुस्ती, शारीरिक कमजोरी, दुर्बलता इतनी अधिक की बिस्तर से उठने में असमर्थ होना। जोड़ों में दर्द महसूस होता है। सूजन ज्यादातर बाहों और पैरों में होती है। हल्का सा स्पर्श चोट का कारण बन जाएगा। आंतरिक रक्तस्राव के कारण त्वचा धब्बेदार दिखेगी। चेहरा स्पंजी और झरझरा हो जाता हैं। सांसों से सड़ी बदबू आएगी, और दांत अपने सॉकेट्स में ढीले होने लगते हैं। शरीर में पर्याप्त कोलेजन नहीं बचने के कारण पुराने घाव खुल जाते हैं।रक्तस्राव श्लेष्मा झिल्ली - होंठ, मुंह, नाक मार्ग और मध्य कान से होता है। स्कर्वी का इलाज नहीं किया जाता है तो  दिल या मस्तिष्क के पास रक्तस्राव से मृत्यु होती है।

वृद्धा लोगो में क्यों स्कर्वी बढ़ रही है ?
कई ऐसे बुजुर्ग है जो घरो में अकेले रहते है और बच्चे उनसे दूर या तो पढ़ने के लिए या अपने काम काज के लिए रहते है।  इन परिस्थितियों में किसी खाने बनाने वाले को रखा जाता है जो आ कर हफ्ते भर का भोजन बना कर फ्रीज में रख देता है।  एक दिन के तीन टाइम के भोजन के तीन टिफ़िन, ऐसे करके पुरे हफ्ते के २१ टिफ़िन डेट वाइज बना कर रख देता है।  बुजुर्ग  का काम केवल भोजन के समय भोजन को निकाल कर माइक्रोवेव ओवन में डब्बे को रखना और १ मिनट बाद निकलना होता है।  इन बुजुर्गो में स्कर्वी के लक्षण दिखाई देने लगते है। 
कई दांपत्य या कॉलेज में पढ़ रहे बच्चे में भी इसी प्रक्रिया से भोजन को फ्रीज में रखते है और हफ्ते भर खाते है।  ये सभी लोग कुपोषण का शिकार होते है और स्कर्वी जैसी जान लेवा समस्या से पीड़ित होते है। 

स्कर्वी का इलाज कैसे किया जाता है?
सबसे पहले विटामिन की कमी को परिक्षण द्वारा जाने। 
स्कर्वी का आधुनिक उपचार काफी सरल है। आहार में अधिक ताजे फल और सब्जियां शामिल करे। विटामिन सी की दवा के सेवन से अधिकांश रोगी ४८  घंटों के भीतर बेहतर महसूस करते हैं और दो सप्ताह के भीतर पूरी तरह से ठीक हो जाते हैं।

 क्या स्कर्वी को रोका जा सकता है?
स्कर्वी आसानी से रोकी जा सकने वाली बीमारी है। स्कर्वी रोग से बचने के लिए नियमित रूप से खूब सारे ताजे फल और सब्जियां खाएं।

यदि आप किसी स्कर्वी के लक्षणों का अनुभव कर रहे हैं तो अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.
211
211