गौरव सम्मान के लिए करें आवेदन

Oct 21, 2023 - 20:39
Oct 21, 2023 - 20:50
 0  243

हाथरस-21 अक्टूबर। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 में उ.प्र. गौरव सम्मान हेतु नांमाकन उपलब्ध कराया जाना है। उक्त सम्मान प्रदेश के ख्यातिलब्ध महानुभावों को प्रदान किया जायेगा, जिन्होंने विभिन्न विधाओं एवं कार्यक्षेत्रों यथा कला एवं संस्कृति, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी आदि से अपने व्यक्तिगत प्रयासों से उत्कृष्टता के आयाम स्थापित करते हुये राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल किया हो।
उपरोक्त के संबंध में इच्छुक प्रतिभागी 3 नवम्बर तक अपना बायोडाटा जिला युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध करायें। अधिक जानकारी हेतु गौरव कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हाथरस के मो.नं.-8445927490 पर सम्पर्क कर सकते है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0