छत पर चढ़ व्यक्ति ने बंदूक से अंधाधुंध फायरिंग कर ली दो की जान

आरोपी की अपने चचेरे भाइयों के साथ रंजिश होने के कारण उसने ऐसा किया है। सुबह सुबह फायरिंग से गांव कोठा गुरु का में दहशत का माहौल बन गया। लोग अपने अपने घरों में दुबक गए। कोई भी घर से बाहर नहीं निकला। जिन लोगों ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया, आरोपी ने उन लोगों पर फायरिंग कर दी थी।

Nov 10, 2023 - 13:10
 0  729
छत पर चढ़ व्यक्ति ने बंदूक से अंधाधुंध फायरिंग कर ली दो की जान

बठिंडा, (आरएनआई) बठिंडा के गांव कोठा गुरु का में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति बंदूूक लेकर एक मकान की छत पर चढ़ गया और अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। इसके बाद आरोपी ने खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। मामला चाचा-ताऊ के परिवार के बीच जमीन विवाद से जुड़ा है। मृतकों में एक आरोपी का चचेरा भाई है।

आरोपी गुरुशरण सिंह पुत्र लाला सिंह शुक्रवार सुबह एक घर की छत पर 12 बोर की बंदूक लेकर चढ़ गया और अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। उसने हर आने जाने वाले को अपना निशाना बनाया। गोली लगने से आरोपी का चचेरा भाई गुरशंट सिंह पुत्र काका सिंह और भोला सिंह पुत्र नारायण सिंह की मौत हो गई। वहीं कुलदीप सिंह पुत्र जैल सिंह घायल है। इसके बाद आरोपी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। लोगों के अनुसार, गांव में 35 राउंड फायरिंग हुई है। आरोपी के परिवार में जमीन विवाद चल रहा है। 

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची थाना दयालपुरा पुलिस को भी आरोपी ने नजदीक नहीं फटकने दिया। सुबह सुबह फायरिंग से गांव कोठा गुरु का में दहशत का माहौल बन गया। लोग अपने अपने घरों में दुबक गए। कोई भी घर से बाहर नहीं निकला। जिन लोगों ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया, आरोपी ने उन लोगों पर फायरिंग कर दी थी। जिस के चलते बाकी लोग भी भाग गए। पुलिस की सीआईए टीमें मौके पर पहुंची है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.