जम्मू सीट पर एक बजे तक 42.88% मतदान

दूसरे चरण में आज जम्मू कश्मीर के चार जिलों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आम लोकसभा के लिए जम्मू संसदीय सीट के लिए मतदान शुरू हो गया है। मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे।

Apr 26, 2024 - 13:23
 0  405
जम्मू सीट पर एक बजे तक 42.88% मतदान

जम्मू (आरएनआई) जम्मू लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में दोपहर एक बजे तक 42.88 फीदसी मतदान हुआ है। रियासी विधानसभा सीट पर सबसे अधिक 52.68 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जम्मू पश्चिम विधानसभा सीट पर सबसे कम 31.49 फीसदी मतदान हुआ है।

अखनूर - 47.67
बाहु-  37
बिश्नाह- 44.83
छंब- 42.04
गुलाबगढ़- 50.01
जम्मू पूर्व- 38.40
जम्मू उत्तर- 36.89
जम्मू पश्चिम- 31.49
कालाकोट-सुंदरबनी- 46.46 
मढ़- 45.91
नगरोटा- 46.79
आरएसपुरा-जम्मू दक्षिण- 38.69
रामगढ़- 45.24
रियासी- 52.68
सांबा- 44.38
श्री माता वैष्णो देवी- 48.61
सुचेतगढ़- 41.85
विजयपुर- 41.78

जम्मू लोकसभा चुनाव के लिए बिहार की मनोज देवी ने जम्मू शहर में मतदान किया। उन्होंने बताया कि लंबे समय से अपने परिवार के साथ यहां रही हैं। लोकतंत्र के पर्व का वह भी हिस्सा बनने आई हैं। वहीं, गुजरात की किरण और सीमा भी मतदान करने के लिए पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उनकी तीन पीढ़ियों से उनका परिवार जम्मू में रह रहा है। किरण ने बताया कि उनका जन्म भी जम्मू में ही हुआ है। आज देश की सरकार बनाने में अपना योगदान देकर उन्हें खुशी हुई। 

जिला जम्मू के सुचेतगढ़ ब्लॉक के गांव परलाह में मतदान केंद्र में शैड की व्यवस्था न होने से तेज धूप सीधे लोगों पर पड़ रही है। इससे लोगों में नारजगी देखने को मिली। लोगों ने कहा कि वे बिना वोट किए घर को जा रहे हैं। लोगों के अनुसार प्रशासन को शेड या टेंट की सुविधा करनी चाहिए थी। तेज धूप में खड़े होना बहुत मुश्किल है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.