तीन बजे तक त्रिपुरा-मणिपुर में सबसे ज्यादा मतदान

दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महोत्सव की शुरुआत 19 अप्रैल को हो गई थी। आज इस महोत्सव का दूसरा चरण है। दूसरे चरण में 13 राज्यों के मतदाता 88 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। जिन 88 सीटों पर इस चरण में मतदान हो रहा है, उनमें आधी से अधिक सीटें यानी 52 भाजपा के पास हैं, कांग्रेस के पास 22 सीटें हैं।

Apr 26, 2024 - 15:39
 0  1.1k
तीन बजे तक त्रिपुरा-मणिपुर में सबसे ज्यादा मतदान

नई दिल्ली (आरएनआई) गुजरात के पोरबंदर में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज फर्स्ट टाइम वोटर्स और नौजवानों के साथ संवाद हुआ। इससे स्पष्ट हुआ कि हर युवा ने अपना मन बना लिया है कि वह पीएम मोदी को ही अपना नेता मानते हैं। पोरबंदर का नौजवान मनसुख मनडाविया के नेतृत्व को चाहता है, जिससे यहां का विकास हो सके।  

दोपहर 3 बजे तक मतदान 
असम- 60.32
बिहार- 44.24
छत्तीसगढ़- 63.92
जम्मू् कश्मीर- 57.76
कर्नाटक- 50.93
केरल- 51.64
मध्य प्रदेश- 46.50
महाराष्ट्र- 43.01
मणिपुर- 68.48
राजस्थान- 50.27
त्रिपुरा- 68.92
यूपी- 44.13
पश्चिम बंगाल- 60.60

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के मद्देनजर इंफाल में मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ाई गई। मणिपुर में लोग जमकर मतदान कर रहे हैं। यही वजह है कि दोपहर एक बजे तक मणिपुर में 54 फीसदी मतदान हो चुका है। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.