प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को मिला सम्मान: गीता शाक्य

पीएम मोदी ने जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति को खत्म कर विकासवाद की राजनीति को स्थापित किया: गीता शाक्य

Jun 11, 2023 - 20:12
Jun 11, 2023 - 20:12
 0  486
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को मिला सम्मान: गीता शाक्य
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को मिला सम्मान: गीता शाक्य

गुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 21 वी सदी की ओर बड़ रहा हे। श्री मोदी ने अपना हर पल देश को महाशक्ति बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति को खत्म कर विकासवाद की राजनीति को स्थापित कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सपने को साकार किया। उन्होंने उनके एकात्म मानव बाद के मंत्र को चरितार्थ करते हुए हर गरीब को संबल दिया, गावों का विकास करते हुए हर गरीब को लखपति बनाया। श्री मोदी जी ने गांव गांव घर घर सोचालय बनवाकर आज गांव की हर महिलाओं को सम्मान दिलाया। उज्ज्वला योजना से गैस मिला तो वही प्रधानमंत्री आवास योजना द्वारा हर गरीब को आवास मिल रहा हे। धारा 370 धराशाई हुई है। ट्रिपल तलाक की कुप्रथा खत्म की गई। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण भी तेजी से चल रहा है।
उक्त बात उत्तरप्रदेश महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने कही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के 9वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पार्टी द्वारा 30 मई से 30 जून के बीच विशेष संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें भाजपा के केन्द्रीय नेतागण अलग - अलग लोकसभा क्षेत्रों में पहुँच रहे हैं। इसी के अंर्तगत रविवार को गुना संसदीय क्षेत्र में संचालित निजी होटल में विशेष महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत संयुक्त मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य सभा सांसद श्रीमती शाक्य ने सम्मिलित होकर मोदी सरकार के 9 वर्षों में हुए विकास और सामाजिक बदलाव को लेकर चर्चा की। श्रीमती शाक्य ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास जीतकर गाँव, गरीब, किसान और समाज के हर वर्ग तक पहुंची है। आज भाजपा बट वृक्ष के रूप खड़ी हे और मोर्चा उसकी शाखाएं हे। 
संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय सांसद डॉक्टर के पी यादव ने कहा कि देश में लगभग 55 करोड लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है।बीते 9 वर्ष में गरीबों, वंचितों की सेवा करने वाला भारत एक सशक्त देश बना है, नारी शक्ति को संबल देने वाला देश बना है, युवाओं के सपनों को पूरा करने वाला देश बना है।
मोर्चा सम्मेलन में मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष केविनेट मंत्री शैलेंद्र बरुआ ने कार्यकर्ताओं को मंत्र देते हुए कहा की हम सभी भाजपा के दायित्व वान कार्यकर्ता हे और हमारा दायित्व बनता है की हम सभी केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं को घर घर लेकर जाएं और जिनको लाभ नहीं मिला उनको इन योजनाओं का लाभ दिलाएं। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष, विधायक गोपीलाल जाटव,भाजपा वरिष्ठ नेता जय कुमार सिंघई, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री शैलेंद्र रघुवंशी मंचासीन रहे।
संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में जिले के सातों मोर्चाओं के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

211
211