महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता अभियान: स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को किया जागरूक

Feb 28, 2024 - 17:14
Feb 28, 2024 - 17:16
 0  432
महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता अभियान: स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को किया जागरूक

शाहजांहपुर (आरएनआई) स्वामी शुकदेवानंद कालेज, शाहजहांपुर मे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय (विशेष शिविर) के छठवें दिन आज "महिला सशक्तिकरण " विषय पर  आयोजित किया गया। शिविर का प्रारंभ उन्नति टोली के द्वारा प्रार्थना, लक्ष्य गीत और योग   के द्वारा किया गया। शिविर के कार्य सत्र  में राष्ट्रीय सेवा योजना  के कार्यक्रम अधिकारी  प्रमोद कुमार यादव  के नेतृत्व में स्वयंसेवियों ने नारे लगाकर एवं स्लोगन व पोस्टर  के साथ ' महिला सशक्तीकरण' विषय पर अजीजगंज के ग्रामीणों को विभिन्न टोलियां के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास किया।

बौद्धिक सत्र में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संदीप अवस्थी ने स्वयंसेवियों को अपने उद्बोधन में बताया कि"महिला सशक्तिकरण का अर्थ महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है। ताकि उन्हें रोजगार, शिक्षा, आर्थिक तरक्की के बराबरी के मौके मिल सके, जिससे वह सामाजिक स्वतंत्रता और तरक्की प्राप्त कर सके। यह वह तरीका है, जिसके द्वारा महिलाएँ भी पुरुषों की तरह अपनी हर आकंक्षाओं को पूरा कर सके।

इस अवसर पर आरती, कनिष्का गुप्ता, साक्षी अवस्थी, रोशनी प्रजापति, पूजा देवी, सौरभ सिंह, शिव मिश्रा, मुस्कान, आदि स्वयंसेवियों का सराहनीय योगदान रहा।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

211
211