मोदी जी झूठ बोलते, जिन्हे जेल भेजना था उन्हें उपमुख्यमंत्री बना दिया :दिग्विजय सिंह

संविधान और लोकतंत्र खतरे में हैं, झूठे मुकदमों में जेल में डालती है भाजपा:ममता मीना। 

Apr 21, 2024 - 22:04
Apr 22, 2024 - 11:23
 0  2.9k

चाचौड़ा_गुना (आरएनआई) राजगढ़ लोकसभा के कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने आज रविवार को चाचौड़ा विधानसभा के ग्राम अजगिरि में भाजपा की पूर्व विधायक और वर्तमान में आप पार्टी की नेता के ग्रह निवास पर कार्यकर्ताओं कि मीटिंग की। जिसमे आप पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश शर्मा और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मेहरवान सिंह धाकड़ तथा ममता मीना के पति पूर्व आईपीएस अफसर सहित कांग्रेस व आप के कार्यकर्ता मौजूद थे। ममता मीना ने दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से भारी वहूमत से जिताने का आव्हान मीना समाज के लोगो के साथ पूरे क्षेत्र में मतदान कराने की बात कही।

लोकसभा प्रत्यासी दिग्विजय सिंह ने लोकतंत्र और संविधान को बचाने का कहा। उन्होंने कहा कि संविधान खतरे में हैं। आज भाजपा कांग्रेस मुक्त भारत की बात कर रही थी वो आज कांग्रेस युक्त हो गई हैं। इनकी नीति,नियत, सिद्धांत कुछ भी नही हैं। आज जिन कांग्रेसी नेताओ को ed,सीआईडी जैसी अन्य संस्थाओं के डर,भय से शामिल कर रहें हैं। वही भाजपा के मोदी और अमित शाह अपने जनसंघ के पुराने नेताओ को इनके द्वारा किनारे कर दिया जा रहा हैं। उन्होंने भाजपा के प्रधानमंत्री पर कटाछ किया कि वो भोपाल में बोले थे कि मेरा 56इंच सीना हैं भ्रष्ट कांग्रेसियों को जेल में डाल दूंगा। ऐसा कही नही हुआ वो ही तीन दिन भाजपा पार्टी में शामिल होकर पवार जैसे 70000 हजार करोड़ के आरोपी उप मुख्यमंत्री बना दिए गए। इनकी कथनी और करनी में अंतर हैं। मोदी जी और भाजपा झूठ बोलती हैं,100बार झूठ बोलती हैं जिसे जनता सच मान लेती हैं। भाजपा व्हाट्स एप पर झूट थोपती हैं।

वही ममता मीना ने कहा कि जिस राम ने हम को लाए हैं, क्या हम उनको लायेगे। भाजपा झूठ बोलती हैं, जिस मंदिर के लिए हमने चंदा दिया उसको बोलती हैं हमने बनवाया हैं,जो झूठ हैं। 17 अप्रैल तारीख को प्रक्तोउत्सव था तब स्थापित करना था फिर 22 जनवरी को  क्यों बैठाया। झूठे आरोपी में जेल भेजती हैं,संविधान और लोकतंत्र खतरे में हैं। मेने 2014,2019 में रोडमल नागर को जीताने में कोई कसर नही छोड़ी थी, इन्होंने उस समय कांग्रेस से लोगो को लाकर विधानसभा में टिकिट दिया।आप को इस चुनाव को गंभीरता से लेना होगा। कांग्रेस के प्रत्यासी को जिताना हैं।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow