रूद्राक्ष के फायदे और परहेज जानते है वास्तु शास्त्री डॉ सुमित्रा जी से - रूद्राक्ष भाग २ 

सेलिब्रिटी वास्तु शास्त्री डॉ सुमित्रा अग्रवाल सिटी प्रेसीडेंट इंटरनेशनल वास्तु अकादम , कोलकाता यूट्यूब वास्तु सुमित्रा 

Feb 6, 2023 - 06:14
 0  459
रूद्राक्ष के फायदे और परहेज जानते है वास्तु शास्त्री डॉ सुमित्रा जी से - रूद्राक्ष भाग २ 

रूद्राक्ष के फायदे

रुद्राक्ष के कई फायदे हैं। शिव पुराण में लाखों फायदे बताये गये हैं। 

वैसे तो हमारे देश के वरिष्ठ नेतागण, जो कि ऊँच पदों के अधिकारी हैं तथा देश के बड़े व्यापारी लोग जो कि विदेशों में भी हैं उन्होंने रुद्राक्ष का  इस्तेमाल में लिया हैं। 
शिव महापुराण, विद्याश्वर-संहिता अध्याय २५  भाग ६१  से ९०  
आज हम ६१ से ६६ तक की व्याख्या करेंगे। 

पञ्चदेवप्रियश्चैव सर्वदेवप्रियस्तथा |
सर्वमन्त्रञ्जपेद्भक्तो रुद्राक्षमालय प्रिये || ६१
अर्थात : शिव ने पार्वती से कहा, "मेरे प्यार, किसी भी भगवान की पूजा रुद्राक्ष से की जा सकती है जो पांच देवताओं (पंचायतन अर्थ गणेश, सूर्य, देवी, विष्णु और शिव) के साथ-साथ अन्य देवताओं को भी प्रिय है।

विष्णवदिदेवभक्ताश्च धरयेयुर्ना संशायह |
रुद्रभक्तो विशेन रुद्राक्षन्धरायत्साद || ६२ ||
अर्थात: विष्णु तथा अन्य देवताओं के भक्त भी रुद्राक्ष धारण कर सकते हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है। शिव के भक्तों को विशेष रूप से प्रतिदिन रुद्राक्ष धारण करना होता है।

रुद्राक्ष विविधाहा प्रोतस्तेषं भेदनवादम्याहं |
श्रीनु पार्वती सद्भक्त्य भुक्तिमुक्तिफलप्रदान || ६३ ||
अर्थात : हे पार्वती, रुद्राक्ष अनेक प्रकार के होते हैं। यह मोक्ष प्रदान करता है। मैं आपको उनके रहस्य बताता हूँ। तुम ध्यान से सुनो।

एकवक्त्रः शिवः साक्षद्भुक्तिमुक्तिफलप्रदः |
तस्य दर्शनमात्रेण ब्रह्महत्यं व्यपोहति || ६४ ||
अर्थात: एक मुखी रुद्राक्ष स्वयं शिव हैं, जो मोक्ष और मुक्ति का फल प्रदान करते हैं। इसकी झलक मात्र से ब्रह्महत्या का निवारण हो जाएगा।

यात्रा संपुजितास्तत्र लक्ष्मीर्दुर्तरं नहि |
नश्यन्त्युपद्रवः सर्वे सर्वकाम भवन्ति हि || ६५ ||
अर्थात: जहां भी रुद्राक्ष की पूजा की जाती है, लक्ष्मी कभी दूर नहीं होती, शांति से कंपन दूर हो जाते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

द्विवाक्त्रो देवदेवेशः सर्वकामफलप्रदः |
विशेषतः स रुद्राक्षो गोवधां नशयेद्रुतं || ६६ ||
अर्थात: दो मुखी रुद्राक्ष मनोकामना पूर्ण करता है। यह देवदेवेश्वर का स्वरूप है। यह गाय की हत्या के पाप को तुरंत शुद्ध करता है।
अगले अंक में आगे की व्याख्या करेंगे। 

रुद्राक्ष का परहेज

रुद्राक्ष के अन्दर कोई खास परहेज तो नहीं है। परन्तु फिर भी शोच इत्यादि या रति क्रिया के समय इसको उतार देना चाहिये । अगर किसी समय गलती से पहने रह जायें तो इसको उतार कर किसी शुद्ध जल से धोकर अपने इष्ट देवता में चरणों से स्पर्श करने से इसमें फिर शुद्धता आ जाती है। रुद्राक्ष को एक व्यक्ति के बाद किसी दूसरे के इस्तेमाल करने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। इस बात का ध्यान रखना चाहिये कि जब किसी से लेकर पहने तो उसको शुद्ध जल से धो लेना चाहिये। अगर रुद्राक्ष का धागा मेला हो जाये तो उसको समय-समय पर बदलते रहना चाहिये। 

रुद्राक्ष के गुणों को कैसे बढ़ाये

रुद्राक्ष पर किसी प्रकार की मैल या धूल या इत्र की परत नहीं जमनी चाहिये।  अगर किसी प्रकार गन्दा हो जाये तो उसे नए ब्रश से साफ करते रहना चाहिये। उसके बाद उस पर इत्र या सेन्ट व देशी घी या सरसों का तेल लगाने से रुद्राक्ष की मजबूती एवं गुणों में और भी वृद्धि हो जाती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.
211
211