सरकारी फतेहगढ़ अस्पताल: मरीजों का भरोसा टूटा, सेवाएं दम तोड़ रही हैं

Mar 29, 2024 - 20:34
Mar 29, 2024 - 20:34
 0  2.9k

गुना (आरएनआई) जिले में स्वास्थ्य सेवा दम तोड़ती नजर आ रही हैं, तथा स्वीकृत लाखो का बजट और दवाएं केसे व कहा लग रही हैं उनका जवाब सीएमएचओ ही दे सकते हैं। आज फतेहगढ़ के जागरूक नागरिकों के ने आज फतेहगढ़ हॉस्पिटल में जाकर देखा वहां पर कोई भी नहीं था।

जबकि एक डॉक्टर एक फार्मासिस्ट 24 घंटे दे रहे हैं सेवा। डाक्टर ने बताया यहां अन्य स्टाफ नहीं है। जनप्रतिनिधी भी कोई ध्यान नही देते हैं,दवाएं एक दो बार ही आई थी उसके बाद नहीं आई। सीएमएचओ साहब को कई बार बता चूका हूं। मगर कोई आधिकारी ध्यान नही देता और ना ही जनप्रतिनिधी ध्यान दे रहे हैं। इस क्षेत्र की जनता होती है परेशान ईलाज के लिया आना पड़ता है गुना। जनता का कहना  हैं कि कहावत हैं आधिकारी जनप्रतिनिधि मस्त जनता पस्त। फतेगढ़ बमौरी की जनता अब भीषण गर्मी भगवान के भरोसे हैं।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow