सहारनपुर में भाजपा के झंडे को लेकर भाजपाईयों और पुलिस कर्मियों में हुई कहासुनी

सहारनपुर के फतेहपुर थाना इलाके के गांव रसूलपुर कला में भाजपा के झंडे को नाली में फेंकने का आरोप पुलिस कर्मियों पर लगा है। इसको लेकर भाजपाइयों ने हंगामा खड़ा कर दिया।

Apr 19, 2024 - 12:45
 0  1k
सहारनपुर में भाजपा के झंडे को लेकर भाजपाईयों और पुलिस कर्मियों में हुई कहासुनी

सहारनपुर (आरएनआई) सहारनपुर के फतेहपुर थाना इलाके के गांव रसूलपुर कला में भाजपा के झंडे को नाली में फेंकने का आरोप पुलिस कर्मियों पर लगा है। इसको लेकर भाजपाइयों ने हंगामा खड़ा कर दिया। जिला पंचायत सदस्य और मंडल अध्यक्ष दुबे सिंह कांबोज ने फतेहपुर थाने में तैनात एक दरोगा और उसके दो साथी पुलिस कर्मियों पर बस्ते पर लगे भाजपा के झंडे उतार कर नाली में फेंकने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग को शिकायत की है। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों में जमकर तू-तू मैं-मैं भी हुई। मामला बिगड़ता देख फतेहपुर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह समझा बुझा कर ग्रामीणों को शांत किया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि झंडा नाली में फेंकने का आरोप गलत है। मौके पर ज्यादा भीड़ जुटी हुई थी। उन्हें हटाने का प्रयास किया गया था।

सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान फिलहाल तेजी से चल रहा है। सुबह 9 बजे तक अधिकतर लोकसभा सीटों पर 12 से 13 फसदी ही वोट पड़े थे उसके बाद अचानक आई तेजी ने बूथें पर मतदाताओं की लाइन लगा दी। कुछ जगहों पर ईवीएम की खराबी और ग्रामीणों के मतदान बहिष्कार को छोड़ दें मतदान शांतिपूवर्क चल रहा है। 11 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान सहारनपुर लोकसभा सीट पर है। यहां 30 फीसदी तक वोटिंग हो चुकी है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.