हाथरस के भाजपा सांसद का हार्ट अटैक से हुआ निधन

पिता किशन लाल दिलेर हाथरस सीट से चार बार भाजपा सांसद रहे हैं। राजवीर ने पिता की राजनीतिक विरासत संभालते हुए भाजपा में ही राजनीति की और सबसे पहले 2000-05 तक जवां ब्लॉक से जिला पंचायत सदस्य रहे। पिता के देहांत के बाद वह हाथरस लोकसभा सीट पर लगातार सक्रिय रहे। 

Apr 24, 2024 - 18:25
 0  1.6k
हाथरस के भाजपा सांसद का हार्ट अटैक से हुआ निधन

हाथरस (आरएनआई) हाथरस संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद राजवीर सिंह दिलेर का 24 अप्रैल की शाम देहांत हो गया। उनकी मृत्यु की वजह हृदयाघात बताई गई है। वह दिल के रोगी थे। शाम को सुरक्षा विहार स्थित घर पर तबीयत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन उन्हें क्वार्सी स्थित ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि मौजूदा लोकसभा चुनाव में भाजपा ने हाथरस से उनका टिकट काटकर प्रदेश सरकार में मंत्री अनूप प्रधान को प्रत्याशी बनाया है।

मूल रूप से गभाना तहसील के गांव दौरऊ निवासी राजवीर सिंह दिलेर का जन्म 1 मई 1958 को हुआ। पिता स्व. किशनलाल दिलेर के दो पुत्र व एक पुत्री में वह दूसरे नंबर के पुत्र थे। उनके बड़े भाई राजेंद्र दिलेर सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हैं और गाजियाबाद रहते हैं। राजवीर दिलेर सारसौल की सुरक्षा विहार कॉलोनी में परिवार सहित रहते थे। घर में पत्नी रजनी दिलेर के अलावा पुत्र दीपक व तीन बेटियां क्रमश: मंजू दिलेर, राधा व पूर्णिमा दिलेर हैं। सभी की शादी हो चुकी है। 

पिता किशन लाल दिलेर हाथरस सीट से चार बार भाजपा सांसद रहे हैं। राजवीर ने पिता की राजनीतिक विरासत संभालते हुए भाजपा में ही राजनीति की और सबसे पहले 2000-05 तक जवां ब्लॉक से जिला पंचायत सदस्य रहे। पिता के देहांत के बाद वह हाथरस लोकसभा सीट पर लगातार सक्रिय रहे और कई बार के प्रयास के बाद उन्हें 2017 में भाजपा ने इगलास आरक्षित सीट पर विधानसभा का टिकट दिया। वह रिकार्ड मतों से चुनाव जीते। इसी रिकार्ड जीत का उपहार उन्हें 2019 में पिता की विरासत वाली सीट हाथरस पर लोकसभा के टिकट के रूप में मिला और वह हाथरस से सांसद का चुनाव रिकार्ड मतों से जीते थे। राजवीर दिलेर के देहांत की खबर पर शोक की लहर दौड़ गई। तमाम लोग उनके घर पर जुटने लगे हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.