केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिका के बयान पर भारत का कड़ा रुख

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के सीज खातों पर अमेरिकी टिप्पणी पर भारत ने कड़ा रुख जताया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि कानूनी प्रक्रियाएं केवल कानून के शासन द्वारा संचालित होती हैं।ऐसे संस्थानों को बाहरी प्रभावों से बचाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। 

Mar 28, 2024 - 16:43
 0  1890
केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिका के बयान पर भारत का कड़ा रुख

नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और कांग्रेस के बैंक खातों को सीज करने पर अमेरिकी टिप्पणी के बाद भारत ने अमेरिकी राजनयिक को तलब किया था। जिसकी जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने दी है। उन्होंने कहा कि भारत के आंतरिक मामलों में किसी भी दूसरे देश के टिप्पणी का कोई औचित्य ही नहीं है। 

पत्रकारों से बातचीत करते हुए रणधीर जयसवाल ने कहा कि बुधवार को भारत ने अमेरिकी दूतावास के वरिष्ठ अधिकारी के समक्ष की गई टिप्पणियों के संबंध में अपनी कड़ी आपत्ति और विरोध दर्ज कराया है। अमेरिकी विदेश विभाग की हालिया बयान अनुचित हैं। उन्होंने कहा कि हमारी चुनावी और कानूनी प्रक्रियाओं पर कोई भी बाह्य आरोप पूरी तरह अस्वीकार्य है। 

रणधीर जयसवाल ने दो टूक शब्दों में कहा कि कानूनी प्रक्रियाएं केवल कानून के शासन द्वारा संचालित होती हैं। जो कोई भी समान लोकाचार रखता है, खासकर साथी लोकतंत्रों को इस तथ्य की सराहना करने में कोई कठिनाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत को अपने स्वतंत्र और  मजबूत लोकतांत्रिक संस्थानों पर गर्व हैं। साथ ही साफतौर पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम ऐसी संस्थाओं को किसी भी बाहरी प्रभावों से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

\विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि आपसी सम्मान और समझ अंतरराष्ट्रीय संबंधों की नींव को मजबूत बनाती है। ऐसे में अन्य देशों से दूसरों की संप्रभुता और आंतरिक मामलों का सम्मान करने की अपेक्षा की जाती है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.