'यह लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव' : राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। एक तरफ एनडीए और प्रधानमंत्री मोदी हैं जो संविधान और लोकतंत्र पर आक्रमण कर रहे हैं दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन है जो संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करता है।

Apr 5, 2024 - 13:21
 0  594
'यह लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव' : राहुल गांधी

नई दिल्ली (आरएनआई) आज कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। पीएम का चेहरा पूछे जाने पर भी जवाब दिया। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, 'यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। एक तरफ एनडीए और प्रधानमंत्री मोदी हैं जो संविधान और लोकतंत्र पर आक्रमण कर रहे हैं और दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन है जो संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करता है।

उन्होंने आगे कहा, 'हमें यह समझना होगा कि देश की राजनीतिक ढांचे में हो क्या रहा है। आरएसएस, भाजपा और खासकर पीएम मोदी ने जो रणनीति बनाई है उसकी नींव क्या है, हमें यह समझना होगा। जिस तरह बंदरगाहों, बुनियादी ढांचे और रक्षा में अदाणी का एकाधिकार है, उसी तरह पीएम मोदी ने ईडी, सीबीआई और आयकर का उपयोग करके राजनीतिक वित्त में एकाधिकार बना लिया है।

'मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि जो भ्रष्ट हैं वे भाजपा में शामिल हो रहे हैं, इसकी वजह यह है कि पीएम मोदी राजनीतिक वित्त एकाधिकार पर नियंत्रण रखना चाहते हैं। ये घोषणापत्र कांग्रेस पार्टी ने नहीं बनाया है, देश की जनता ने बनाया है। हमने बस इसे लिखा है। हमने हजारों लोगों से बात करने के बाद अपना घोषणापत्र बनाया है।

उन्होंने कहा, 'कई राजनीतिक टिप्पणीकारों के विपरीत, मैं भविष्य की भविष्यवाणी नहीं कर सकता। पर मुझे विश्वास है कि यह मीडिया द्वारा प्रचारित किए जा रहे चुनाव की तुलना में काफी करीबी चुनाव है। यह एक करीबी चुनाव है, जिसे हम लड़ने जा रहे हैं और जीतेंगे भी। याद कीजिए कि जब वाजपेयी जी प्रधानमंत्री थे तब भी इसी तरह का प्रचार किया जा रहा था। एक इंडिया शाइनिंग' अभियान चलाया गया था। याद करिए कि 'इंडिया शाइनिंग' अभियान का क्या हुआ था और याद कीजिए कि उस अभियान को किसने जीता था।

पीएम के चेहरे के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, 'इंडिया गठबंधन ने फैसला लिया है कि हम एकजुट होकर यह वैचारिक चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव के बाद गठबंधन मिलकर तय करेगा कि नेता कौन होगा और कौन प्रधानमंत्री।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.
211
211