हरियाणा: नांगल चौधरी में बारिश के साथ गिरे ओले, लोगों को गर्मी से मिली राहत

नारनौल में दोपहर के समय अचानक मौसम बदल गया। जिसके कारण बारिश के ओलावृष्टि भी हुई है। आसमान में बादल छाने और बरसात से दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को हुई बरसात का लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया।

May 10, 2024 - 15:27
 0  864
हरियाणा: नांगल चौधरी में बारिश के साथ गिरे ओले, लोगों को गर्मी से मिली राहत

नारनौल (आरएनआई) नारनौल के नांगल चौधरी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाद करीब एक घंटे बारिश हुई, वहीं कुछेक गांवों में ओलावृष्टि भी हुई है। जिससे लोगों ने गर्मी में काफी हद तक राहत महसूस की है। बरसात के साथ क्षेत्र के कुछेक गांवों में ओलावृष्टि भी हुई। जिससे मौसम में ठंडक घुल गई। वहीं आसमान में बादल छाने और बरसात से दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को हुई बरसात का लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया।

इस बरसात ने वन्य जीवों और पेड़-पौधों के लिए औषधि का काम किया है। शुक्रवार सुबह से ही मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था। सुबह से ही बादलों और सूरज के बीच लुका-छिपी का खेल चल रहा था। दोपहर 2 बजे बाद आसमान में बादल छा गए और बरसात शुरू हो गई। जिससे काफी हद तक लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। बता दे कि पिछले सप्ताह भर से लोगों व जीव-जंतुओं को भीषण गर्मी और जोरदार तेज धूप का सामना करना पड़ रहा था।

बढ़ती गर्मी और हीटवेव के चलते अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही थी। वहीं दोपहर के समय लोगों का घर से निकलना दूभर हो रहा था। जिसके चलते बाजार भी सुनसान नजर आने लगे थे। किसान और आमजन बरसात होने की आस लगाए हुए थे। लेकिन शुक्रवार को करीब दो बजे बाद अचानक से मौसम ने करवट बदली। आसमान में बादल छाए और तेज हवा चलने लगी। आसमान में बादल छाने से दिन में ही रात जैसा नजारा हो गया। जिसके बाद आधे घंटे की जोरदार बरसात ने मौसम में ठंडक घोल दी। तापमान में गिरावट तो दर्ज की ही गई, बल्कि तेज धूप व चल रही हीट वेव से आमजन को काफी हद तक राहत मिली है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.
211
211