लोकसभा क्षेत्र राजगढ़ के पचोर में भाजपा महिला मोर्चा की लोकसभा स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन

Apr 6, 2024 - 17:42
Apr 6, 2024 - 17:42
 0  2k
लोकसभा क्षेत्र राजगढ़ के पचोर में भाजपा महिला मोर्चा की लोकसभा स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन

राजगढ़_पचोर (आरएनआई) जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती माया नारोलिया (राज्यसभा सांसद एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा) एवम विधानसभा चाचौड़ा विधायक श्रीमती प्रियंका पैंची सहित लोकसभा की महिला मोर्चा की समस्त महिलाएं उपस्थित रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान चाचौड़ा विधायक श्रीमती प्रियंका पैंची ने अपने उद्बोधन में केंद्र एवम राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि हमारे यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और भाजपा सरकार का ही प्रयास है जो महिलाओं को लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओ मे 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की आबादी को जिन प्रमुख चार जातियों में बांटा, उनमें महिलाओं को एक जाति की संज्ञा देते हुए प्राथमिकता में रखा है। 

2014 में सत्ता में आते ही देशभर में गरीबों के घरो मे शौचालय बनवाने के निर्णय को महिलाओं के मान-सम्मान से जोड़ते हुए इज्जत घर नाम दिया गया। उज्जवला योजना के तहत 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस का सिलेंडर देकर उन्हे धुए और उससे जनित बीमारियों से राहत दिलाई। जल संकट से जूझते क्षेत्रों में महिलाओं को दूर से भरकर पानी न लाना पड़े, इसलिए हर घर जल से नल पहुंचाने के लिए योजना शुरू की। 

पीएम आवास योजना के तहत बनने वाले घरों में से 60 प्रतिशत से अधिक घरों का मालिकाना हक महिलाओं को देकर उन्हें सशक्त बनाया। गर्भवती महिलाओं के लिए मातृ वंदन योजना शुरू की, जिसमे बच्चे के जन्म लेने पर महिलाओं को छह हजार रुपये की मदद दी जाती है। 


बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पीएम स्वनिधि योजना, मुद्रा योजना व लखपति दीदी जैसी योजनाओं से उन्हें सक्षम व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास तेज किए। 

कार्यक्रम में देवीसिंह सोंधया लोकसभा कार्यक्रम संयोजक, श्रीमती अनीता दुबे (महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राजगढ़) श्रीमती आभा चोपड़ा (महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आगर), श्रीमती मोना सुस्तानी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा, श्रीमती कल्पना उपाध्याय प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा, श्रीमती नीलम सक्सेना लाभार्थी अभियान लोकसभा प्रभारी, श्रीमती पूजा सोंधिया प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा, श्रीमती राम जानकी मालाकार नगर पंचायत अध्यक्ष खिलचीपुर, श्रीमती अनीता वर्मा जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती बबीता जूनानिया जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती माधवी सिंह परमार संचालन कर्ता सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

211
211