आगरा के होटल रेडिसन में लगी आग, लिफ्ट में फंसे पर्यटक

ताजमहल के पास बसई में स्थित होटल  रेडिसन में आग लग गई। होटल की तीसरे माले पर धुआं भर गया, जिससे पर्यटकों में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान कई पर्यटक लिफ्ट में फंस गए।

Mar 22, 2024 - 08:33
 0  702
आगरा के होटल रेडिसन में लगी आग, लिफ्ट में फंसे पर्यटक

आगरा (आरएनआई) आगरा के ताजगंज के बसई स्थित सितारा होटल रेडिसन में बृहस्पतिवार रात 10:30 बजे शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं उठने पर कर्मचारियों को पता चला। कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए होटल की बिजली बंद कर दी। इससे आग तो कुछ ही देर में काबू कर ली गई। होटल में सेंट्रल एसी सिस्टम होने से तीसरी मंजिल तक धुआं भर गया। पर्यटकों को समस्या होने लगी। लिफ्ट बंद हो गई। पर्यटकों ने होटल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई। सूचना पर थाना ताजगंज पुलिस पहुंची। दो दमकलों को भी बुला लिया। हालांकि तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था।

एसीपी सदर पियूष कांत राय ने बताया कि रेडिसन होटल में भूतल पर किचन के पास ही परिसर में पावर हाउस बना है। रात को एसी के तारों में शाॅर्ट सर्किट हुआ। तारों में चिंगारी के बाद आग लग गई। इससे धुआं निकलने लगा। धुआं रिसेप्शन से लेकर तीसरी मंजिल तक पहुंच गया। होटल में बड़ी संख्या में पर्यटक ठहरे थे। कर्मचारियों ने आग को काबू करने के लिए बिजली की आपूर्ति बंद कर दी। इसके बाद आग को बुझाया। देर रात तक पर्यटक बिजली नहीं आने और धुएं के कारण परेशान रहे।

बिजली की आपूर्ति बंद होने से कई लोग लिफ्टों में भी फंस गए। उन्हें कर्मचारियों ने सुरक्षित निकाला। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी। पुलिस को एक स्थानीय व्यक्ति ने कॉल किया। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक ने पहुंचकर जानकारी ली। दमकलों को भी बुला लिया गया। बताया गया कि फायर अलार्म काम नहीं कर रहा था। मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि केबल में शाॅर्ट सर्किट से आग लगी थी। जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

होटल की बिजली गुल होने के बाद पर्यटकों ने कमरे खाली कर दिए। कोई ऑनलाइन पेमेंट करके तो कोई सीधे आया था। उन्होंने काउंटर पर कर्मचारियों से पेमेंट वापस मांगे। कर्मचारी इन्कार करने लगे। इस बात पर हंगामा हुआ, देर रात तक पर्यटक पेमेंट के इंतजार में खड़े रहे। पुलिस भी मौजूद रही।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.
211
211