आज इंदौर में पत्रकार साथियों से संवाद किया

May 8, 2024 - 20:37
May 8, 2024 - 20:38
 0  1.4k
आज इंदौर में पत्रकार साथियों से संवाद किया

इंदौर (आरएनआई) कांग्रेस नेताओं द्वारा लोगों को आपस में लड़वाने के लिए लगातार षड्यंत्र किये जा रहे हैं। कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा द्वारा भारत की एकता और अखण्डता पर हमला करने वाला बयान निंदनीय है। इस अमर्यादित बयान के खिलाफ उनपर कानूनी कार्रवाई होना चाहिए।

लोकसभा चुनाव में हार के कारण कांग्रेस में निराशा का भाव है। पीसीसी अध्यक्ष इंदौर की जनता को नोटा पर वोट डालने के लिए कह रहे हैं, ये भारत के लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास है। इंदौर की जनता को यह समझना है कि कांग्रेस हमारे लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।

इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को जिस प्रकार प्रदेशभर में जनसमर्थन मिल रहा है, उसके आधार पर यह स्पष्ट है कि मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर प्रचण्ड बहुमत से कमल खिलने जा रहा है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

211
211