आरजे प्रतीक ने ढूंढ निकाला “पक्का लखनवी”

Jan 16, 2023 - 04:14
Jan 16, 2023 - 04:14
 0  594
आरजे प्रतीक ने ढूंढ निकाला “पक्का लखनवी”

लखनऊ: आज गोमती रिवर फ्रंट पर रेडियो मिर्ची के बहुचर्चित शो 'कौन बनेगा पक्का लखनवी' का ग्रैंड फिनाले हुआ। जहाँ शहर के प्रमुख हस्तियाँ मौजूद थी। ये कार्यक्रम सफल हुआ रेडियो मिर्ची के साथ उत्तर प्रदेश मेट्रो, लखनऊ विकास प्राधिकरण और नगर निगम के सहयोग से। इस अवसर पर शो के संचालक यानी रेडियो मिर्ची के आर जे प्रतीक तो थे ही, साथ में शहर की मेयर, नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, यूपी मेट्रो के मुख्य प्रबंधक और मिर्ची की टीम से आर जे निधि, आर जे खुशबू, आर जे आलोक, आर जे ताशी, म्यूजिक कंपोजर हरजसप्रीत, कॉपीराइटर अविनाश सिंह, डी जे अर्जुन मिश्रा, प्रोग्रामिंग हेड अदिति सेठ, स्टेशन हेड अर्जित श्रीवास्तव और सेल्स हेड निखिल टंडन भी मौजूद थे। 

पक्का लखनवी बनने के लिए पहेलियों का जवाब देना और अपने जवाब से साबित करना था कि आप लखनऊ को कितना जानते हैं, कितने करीब हैं। इस कार्यक्रम की विजेता थीं इर्तिका ख़ानम, दूसरे स्थान पर कीर्ति सिंह और तीसरे स्थान पर थे उमेश। इस कार्यक्रम में चार चांद लगाया कथक सम्राट बिरजू महाराज के शिष्य रहे पंडित अनुज अर्जुन मिश्रा के प्रतिभाशाली शिष्यों ने। इनमें एक कथक डांसर इटली से भी थी। करीब तीन सौ की जनता और कई लखनवी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के सम्मुख इस कार्यक्रम का समापन हुआ, जहाँ बैंड बाजा और बारात का भी जबरदस्त बंदोबस्त था। दर्शकों के लिए मकर संक्रांति और रविवार की छुट्टी को यादगार बनाने में रेडियो मिर्ची की टीम ने कोई कसर नहीं छोड़ी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

211
211