कमलनाथ ने शिवराज सरकार के खिलाफ जारी किया ‘आरोप पत्र

बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप

Aug 18, 2023 - 13:22
Aug 18, 2023 - 13:23
 0  540
कमलनाथ ने शिवराज सरकार के खिलाफ जारी किया ‘आरोप पत्र

भोपाल। (आरएनआई) कांग्रेस ने आज प्रदेश की बीजेपी सरकार के खिलाफ एक आरोप पत्र जारी किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ये आरोप पत्र एक दस्तावेज के रूप में जारी किया। इस मौके पर कमलनाथ ने कहा कि हम 18 साल की भ्रष्ट शिवराज सरकार के खिलाफ ये आरोप पत्र लेकर आए हैं और इसमें शामिल एक एक आरोप तथ्यों पर आधारित है। एक एक तथ्य प्रमाण के बाद ही इसे दस्तावेज में शामिल किया गया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह बात कही। पत्रकार वार्ता में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह, आरोप पत्र समिति के समन्वयक पारस सकलेचा, मप्र कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह, मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा और प्रवक्ता निकिता खन्ना मौजूद थे। इस मौके पर कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार विश्व की सबसे अधिक घोटाले करने वाली सरकार है। शिवराज जी ने अपने 18 साल के कार्यकाल में घोटाले पर घोटाले कर भ्रष्टाचार का कीर्तिमान रच दिया है। शिवराज सरकार के काले कारनामों का काला चिट्ठा बहुत लंबा है, जिनमें से कुछ महत्वपूर्ण महाघोटालों को शामिल कर कांग्रेस पार्टी ने शिवराज सरकार के 18 साल के कार्यकाल की घोटाला-शीट तैयार की है। इससे मध्य प्रदेश की जनता को 50 प्रतिशत कमीशनराज की तथ्यात्मक हकीकत भली भांति समझ आ जाएगी।
कमलनाथ ने जारी किया ‘आरोप पत्र’- कांंग्रेस ने आरोप पत्र जिसे वो ‘घोटाला शीट’ भी कह रही है, इसे एक पैम्फलेट के रूप में जारी किया गया है। उन्होने कहा कि आज शिवराज ‘ठगराज’ बन गए हैं। जिन्हें मैं लोकसभा में 2007 तक बड़े प्यार से लोकसभा में शिवराज कहकर पुकारता था, वे अब ठगराज बन गए हैं। उन्होने सबको पीसीसी चीफ ने कहा कि शिवराज सरकार जनमत से नहीं, बल्कि धनमत से बनी सरकार है। लोकतंत्र से घोटाला कर बनी शिवराज सरकार ने सरकारी खजाने को लूट कर घोटाला करना अपना मूल मंत्र बना लिया है। वह दिन दूर नहीं है जब आप गूगल पर घोटाला या स्कैम सर्च करोगे तो सामने शिवराज जी की तस्वीर आ जाएगी। उन्होने कहा कि शिवराज सरकार कमीशन, भ्रष्टाचार और घोटालों को अपना अधिकार समझने लगी है। इसीलिए जब एक ठेकेदार ने कमीशन राज से दुखी होकर पत्र लिखा और प्रतिष्ठित समाचार पत्रों ने उसे पत्र को प्रकाशित किया तथा कांग्रेस के नेताओं ने उन समाचारों को ट्वीट किया तो बजे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की शिवराज सरकार के इशारे पर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ पूरे प्रदेश में मुकदमे दर्ज करने का अभियान शुरू कर दिया गया। लेकिन कल रीवा के दूसरे ठेकेदार ने कैमरे के सामने स्वीकार किया कि गौशाला निर्माण में भी 50 प्रतिशत कमीशनराज चल रहा है, इससे पता चलता है कि शिवराज सरकार चोरी और सीनाजोरी पर उतर आई है।
मिस्ड कॉल नंबर जारी कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के 50 प्रतिशत कमीशनराज ने मध्य प्रदेश को घोटालों का प्रदेश बना दिया। कांग्रेस पार्टी आज शिवराज सिंह चौहान के 18 साल के प्रमुख घोटालों की ‘घोटाला-शीट’ जारी कर रही है। शिवराज सरकार के घोटाले की पोल खोलने वाले अभियान से आम लोग भी मिस्ड कॉल के जरिए जुड़ सकते हैं। इससे जुड़ने के लिए 9593-420-420 पर मिस्ड कॉल किया जा सकता है। उन्होने कहा कि आज हर तरफ घोटाला ही घोटाला है। ‘घोटाला सेठ, 50 प्रतिशत कमीशन रेट’ चल रहा है। घोटालों पर घोटाला, मामा ने जनता को धो डाला। जो भगवान को धोखा देते हैं, इंसान को यह क्या छोड़ेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब आप गूगल पर घोटाला सर्च करोगे और शिवराज जी की तस्वीर आ जाएगी। कमलनाथ ने कहा कि आज जो घोटाला शीट जारी की जा रही है उसे कांग्रेस के कार्यकर्ता मध्य प्रदेश के हर घर तक पहुंचाएंगे, ताकि मध्य प्रदेश की जनता यह जान सके कि उनके साथ किस तरह लूट की जा रही है।
नेता प्रतिपक्ष ने कही ये बात-नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि ‘युवाओं का मध्यप्रदेश कमलनाथ का स्वप्न है। पिछले 18 वर्षों से शिवराज सिंह चौहान सीएम पद पर काबिज हैं। इस कार्यकाल में जो घोटाले किए हैं, जो काली कमाई की है और उसे लुटाने का काम किया है उस वजह से उन्होने प्रदेश को कर्ज में डुबो दिया है। हमने इस दस्तावेज में  एक एक तथ्य प्रमाण के बाद ही प्रकाशित किया गया है। अगर किसी को कोई शंका हो तो हम उसके तथ्य भी आपको दे सकते है।’
वहीं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता निकिता खन्ना ने आरोप पत्र के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ‘आज हम 18 साल की भ्रष्ट सरकार के खिलाफ आरोप पत्र लेकर आ रहे हैं और इसे जनता के बीच जाएंगे। हम बहुत गंभीर मुद्दे पर बात करेंगे जो है भ्रष्टाचार का मुद्दा। प्रदेश का हर व्यक्ति शिवराज जी से प्रश्न करना चाहता है, इस प्रश्न को हमने आरोप पत्र में सम्मिलित किया है। पोषण आहार घोटाला, नौजवान भर्ती घोटाला, भर्ती घोटाला, व्यापम घोटाला, किसान बीच घोटाला सहित घोटालों की भरमार है। हमारे द्वारा एक मिस्ड कॉल नंबर जारी किया जाएगा, उसके जरिए आप इस अभियान से जुड़ सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

211
211