गठबंधन में निभाई अहम भूमिका : संजय सिंह

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे पर आम आदमी पार्टी ने प्रतिक्रिया दी है। आप नेता संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि लवली ने दिल्ली में हुए गठबंधन में अहम भूमिका निभाई है।

Apr 29, 2024 - 11:37
 0  918
गठबंधन में निभाई अहम भूमिका : संजय सिंह

नई दिल्ली (आरएनआई) लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद दिल्ली में राजनीति तेज हो गई है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद आम आदमी पार्टी ने प्रतिक्रिया दी है।

इस्तीफे पर आप नेता संजय सिंह ने कहा कि लवली ने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने ही दिल्ली में इंडिया गठबंधन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। जब सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा रहा था, तो अरविंदर सिंह लवली कांग्रेस से पहुंचने वाले पहले व्यक्ति थे। लेकिन अब वह ऐसा क्यों कह रहे हैं। कोई उन्हें बताए। 

अरविंदर सिंह लवली के त्यागपत्र देने व उसे स्वीकार करने के बावजूद अभी उत्तराधिकारी की ताजपोशी नहीं होगी। कांग्रेस आलाकमान लोकसभा चुनाव के बाद ही नए अध्यक्ष की नियुक्ति करेगा। चुनाव पूरे दमखम से लड़ने और गठबंधन धर्म निभाने के लिए कार्यकारी अध्यक्ष के अलावा प्रदेश के चार-पांच वरिष्ठ नेताओं की एक कमेटी गठित करने पर विचार किया जा रहा है।

कांग्रेस आलाकमान लवली के संपर्क में हैं और उनसे उनकी नाराजगी के बारे में बात कर रहे हैं। इसी सबके बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर हमला बोला है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.
211
211