गुना लोकसभा: कौन हैं राव यादवेंद्र सिंह?

Mar 28, 2024 - 00:08
Mar 28, 2024 - 00:09
 0  1539
गुना लोकसभा: कौन हैं राव यादवेंद्र सिंह?

गुना (आरएनआई) राव यादवेंद्र सिंह के जरिए कांग्रेस ने एक मजबूत दांव खेला है। राव यादवेंद्र सिंह अशोक नगर जिले से आते हैं। वह फिलहाल जिला पंचायत सदस्य हैं। राव यादवेंद्र सिंह पहले बीजेपी में थे,लेकिन 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे।  उनके स्वर्गीय पिता देशराज सिंह यादव बीजेपी के जिला अध्यक्ष और विधायक रह चुके हैं। सिंधिया जी के खिलाफ पहले लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। राजनीति में सक्रिय हैं परिवार के 6 सदस्य राव यादवेंद्र सिंह के परिवार के 6 सदस्य अभी राजनीति में सक्रिय हैं। यादवेंद्र सिंह खुद जिला पंचायत सदस्य हैं, उनकी पत्नी जनपद सदस्य, भाई जिला पंचायत सदस्य और मां भी जनपद सदस्य हैं। इसके अलावा, उनके पिता दो बार गुना लोकसभा सीट से सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में हुए थे शामिल विधानसभा चुनाव से पहले राव यादवेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल हुए थे। पार्टी ने उन्हें मुंगावली विधानसभा सीट से टिकट दिया था,लेकिन उन्हें बीजेपी के बृजेंद्र सिंह यादव से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन कांग्रेस अब उन्हें लोकसभा चुनाव में मैदान में उतारने का फैसला कर लिया है। बता दें कि गुना लोकसभा सीट ओबीसी बहुल सीट मानी जाती है। गुना और अशोकनगर जिले में इस वर्ग का खास दबदबा माना जाता है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow