जनपद स्तरीय इन्वेस्टर समिट के सफल आयोजन हेतु सौंपी जिम्मेदारी :- आकाक्षा राणा

Jan 12, 2023 - 23:36
Jan 13, 2023 - 01:47
 0  648
जनपद स्तरीय इन्वेस्टर समिट के सफल आयोजन हेतु सौंपी जिम्मेदारी :- आकाक्षा राणा

हरदोई (आरएनआई) 18 जनवरी 2023 को जे0के0 ग्रान्ड रिसार्ट, पिहानी रोड में होने वाले जनपद स्तरीय इन्वेस्टर्स समिट के सफल आयोजन के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा ने जिलाधिकारी के निर्देश पर नामित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौपते करते हुए निर्देश दिये कि इन्वेस्टर्स समिट व्यवस्था के संबंध में आज ही कार्यक्रम स्थल का भ्रमण करें और समस्त आवश्य व्यवस्थायें ससमय सुनिश्चित कराते हुए कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पन्न करायें।

सीडीओ ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु मुख्य रूप से नगर मजिस्टेªट व सीओ सिटी को शान्ति एवं वाहन पार्किग व्यवस्था, उपायुक्त उद्योग को आमंत्रण, बुकलेट, स्लाईड आदि, ईओ को साफ-सफाई, मार्ग एवं चूना, अधिशासी अभियंता को विद्युत, डीडी कृषि को स्टाल एवं प्रदर्शनी, सीएमओ को चिकित्सा दल एवं एम्बुलेंस तथा बीएसए को रंगोली व्यवस्था कराने की जिम्मेदारी सौपी गयी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)