जिले में चारों विधानसभाओं में शान्तिपूर्ण मतदान संपन्न

गुना जिले की चारों विधानसभाओं में आज 3,68,073 पुरूष एवं 3,24,023 महिला सहित कुल 6,92,108 मतदाताओं द्वारा किया अपना मताधिकार का प्रयोग, जिले में मतदान का प्रतिशत 80.77  पुरूष एवं 76.62 मीहिला सहित कुल 78.77 प्रतिशत रहा, सर्वाधिक विधानसभा राघोगढ में 82.16 प्रतिशत एवं सबसे कम विधानसभा गुना  71.54 प्रतिशत रहा।

Nov 17, 2023 - 19:42
Nov 17, 2023 - 19:43
 0  6k
जिले में चारों विधानसभाओं में शान्तिपूर्ण मतदान संपन्न

गुना, (आरएनआई) भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आज शान्ति पूर्ण मतदान संपन्‍न हुआ।  17 नवम्‍बर को प्रात: 07 बजे से सायं 6 बजे तक जिले में आज 1092 मतदान केंद्रों पर मतदान किया गया। जिले में कुल मतदाताओं की संख्‍या 9 लाख 33 हजार 101 है, पुरूष 4,83,678 तथा महिला 4,49,406 तथा थई जेंडर 17 सहित कुल 9,33,101 जिनमें से आज मतदाताओं द्वारा 692108 मतदान किया गया। जिसका प्रतिशत 74.17 रहा हैं।  

इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 28-बमोरी बमोरी के 277 मतदान केन्‍द्र हैं जिनमें कुल मतदाता 2 लाख 25 हजार 58 हैं, जिनमें पुरूष मतदाताओं की संख्‍या 1,15,890 तथा महिला मतदाताओं की संख्‍या 1,09,168 हैं, जिनमें से आज 95441 पुरूष तथा 84606 महिला सहित कुल 180047 मतदाताओं द्वारा मतदान किया गया जिसका प्रतिशत 81.41 है।

इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 29-गुना में 264 मतदान केन्‍द्र है जिनमें मतदाता 2 लाख 35 हजार 110 हैं, जिनमें पुरूष मतदाताओं की संख्‍या 1,21,096 तथा महिला मतदाताओं की संख्‍या 1,14,005 तथा थर्ड जेण्‍डर 09 थे, जिनमें से आज 88971 पुरूष तथा 79213 महिला एवं थर्ड जेंडर 5 सहित कुल 168189 मतदाताओं द्वारा मतदान किया गया जिसका प्रतिशत 71.54 है।

इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 30-चांचौड़ा में 282 मतदान केन्‍द्र है जिनमें  कुल मतदाता 2 लाख 36 हजार 688, जिनमें पुरूष मतदाताओं की संख्‍या 1,23,634 तथा महिला मतदाताओं की संख्‍या 1,13,050 तथा थर्ड जेण्‍डर 04 शामिल हैं , जिनमें से आज 92627 पुरूष तथा 80199 महिला  थर्ड जेंडर 4 सहित कुल 172830 मतदाताओं द्वारा मतदान किया गया, जिसका प्रतिशत 81.41 है।

इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 31-राघौगढ़ में 296 मतदान केन्‍द्र है जिनमें कुल मतदाता 2 लाख 36 हजार 245 हैं, जिनमें पुरूष मतदाताओं की संख्‍या 1,23,058 तथा महिला मतदाताओं की संख्‍या 1,13,183 तथा थर्ड जेण्‍डर 04 शामिल थे, जिनमें से 91034 पुरूष तथा 80005 महिला एवं थर्ड जेंडर 3 सहित कुल 171042 मतदाताओं द्वारा मतदान किया गया, जिसका प्रतिशत 82.16 है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

211
211