डेनियल नोबोआ बने इक्वाडोर के सबसे युवा राष्ट्रपति

निर्वाचन अधिकारियों ने 96% मतों की गणना के बाद डेनियल नाबाओ को 52.2% मत मिलने की पुष्टि की। निर्वासित पूर्व राष्ट्रपति राफेल कोरिया के सहयोगी लुइसा गोंजालेज को 47.8% वोट मिले। 

Oct 17, 2023 - 06:37
 0  405
डेनियल नोबोआ बने इक्वाडोर के सबसे युवा राष्ट्रपति

क्विटो, (आरएनआई) देश के सबसे बड़े कारोबारी के बेटे डेनियल नोबोआ (35) ने अप्रत्याशित हिंसा के बीच हुए इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत हासिल कर ली है। चुनाव के दौरान हुई हिंसा में एक उम्मीदवार की मौत भी हो गई। 

निर्वाचन अधिकारियों ने 96% मतों की गणना के बाद डेनियल नाबाओ को 52.2% मत मिलने की पुष्टि की। निर्वासित पूर्व राष्ट्रपति राफेल कोरिया के सहयोगी लुइसा गोंजालेज को 47.8% वोट मिले। 

35 वर्षीय डेनियल नोबोआ देश के सबसे युवा राष्टपति हैं। उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत 2021 में हुई थी। उन्होंने उस वक्त नेशनल असेंबली में सीट हासिल कर इसके आर्थिक विकास आयोग की अध्यक्षता की थी।

डेनियल नोबोआ ने अमेरिका से शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने 18 वर्ष की उम्र में एक कंपनी खोली थी और फिर वह अपने पिता की कंपनी ‘नोबोआ कॉर्प’ में शामिल हो गए, जहां उन्होंने जहाजरानी, रसद और वाणिज्यिक क्षेत्रों में प्रबंधन पदों को संभाला। नोबोआ के पिता अल्वारो नोबोआ भी पांच बार राष्ट्रपति पद के चुनाव में खड़े हो चुके हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी। 

अंतरराष्ट्रीय संघर्षों को सुलझाने में योगदान के लिए 2008 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित फिनलैंड के पूर्व राष्ट्रपति व नोबेल विजेता मार्टी अहतिसारी का सोमवार को निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। 

हिंसक संघर्षों को रोकने एवं सुलझाने के लिए अहतिसारी द्वारा गठित फाउंडेशन ने उनके निधन की पुष्टि की। 2021 में यह घोषणा की गई थी कि अहतिसारी अल्जाइमर से पीड़ित हैं। उन्हें निरस्त्रीकरण प्रक्रिया की निगरानी का काम सौंपा गया था। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.