ताइवान के आसपास मंडराये चीन के 11 सैन्य विमान और पांच युद्धक जहाज।  

ताइवान की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ताइवान ने चीनी सेना की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जहाजों, विमानों और भूमि-आधारित मिसाइल प्रणालियों को भेजकर जवाब दिया।

Aug 9, 2023 - 12:48
 0  297
ताइवान के आसपास मंडराये चीन के 11 सैन्य विमान और पांच युद्धक जहाज।  
चीन-ताइवान तनाव (सांकेतिक तस्वीर)

चीन और ताइवान के बीच टकराव बढ़ सकती है। चीन अपनी विस्तारवादी नीति के तहत लगातार ताइवान पर दवाब बना रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ताइवानी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार और मंगलवार के बीच ताइवान के आसपास 11 चीनी सैन्य विमानों और पांच युद्धक जहाजों को ट्रैक किया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी सैन्य विमानों और जहाजों को सोमवार सुबह छह बजे से मंगलवार सुबह छह बजे तक ट्रैक किया गया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि चीनी सेना के 11 विमानों में से एक शानक्सी वाई-8 पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान ने ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) के दक्षिण-पश्चिम में उड़ान भरी। हालांकि, इस दौरान किसी भी चीनी सैन्य विमान ने ताइवान जलडमरू मध्य रेखा को पार नहीं किया।
ताइवान की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ताइवान ने चीनी सेना की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जहाजों, विमानों और भूमि-आधारित मिसाइल प्रणालियों को भेजकर जवाब दिया। चीन ने इस महीने अब तक ताइवान के आसपास 57 जहाज भेजने के साथ 83 सैन्य विमानों से उड़ान भरी है। इसके अलावा सितंबर 2020 से, चीन ने ताइवान के आसपास तैनात सैन्य विमानों और जहाजों की संख्या में वृद्धि करके ग्रे जोन रणनीति का उपयोग बढ़ा दिया है।
अमेरिका का कहना है कि भारत के सामने मानवाधिकार का मुद्दा पहले भी उठाया गया था और आगे भी उठाया जाएगा। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अगले महीने राष्ट्रपति नई दिल्ली यात्रा पर जाएंगे, तो इस दौरान मानवाधिकारों का मुद्दा उठाया जाएगा। मिलर ने कहा, यह एक मानक प्रक्रिया है। असल में मिलर एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उनसे पूछा गया था कि क्या जी-20 बैठक के दौरान राष्ट्रपति बाइडन देश में कथित ईसाई उत्पीड़न के संबंध में भारत से सवाल करेंगे।
ब्रिटेन में भारतीय मूल के पुलिसकर्मी नदीम पटेल को 3 वर्ष कैद की सजा सुनाई गई है। पटेल ने गश्त के दौरान तेज गति पुलिस कार से एक महिला को टक्कर मार दी थी, जिससे महिला की मौत हो गई। पटले ने गुनाह कबूलते हुए बताया कि उन्हें एक आपातकालीन कॉल मिला, पटेल कॉल की लोकेशन की तरफ तेजी से जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। ट्रायल के बाद सोमवार को ओल्ड बेली कोर्ट ने उन्हें लापरवाही से वाहन चलाने का दोषी मानते हुए तीन वर्ष कैद की सजा सुनवाई।
मध्य नेपाल में इस सप्ताह भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में मंगलवार सुबह तक एक की मौत हो गई और छह अन्य लापता हैं। एक प्रमुख राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। एक अधिकारी माना आचार्य ने बताया कि इस वर्ष भारी बारिश के कारण कुल 38 लोगों की मौत हुई है और 33 लोग लापता हैं। इस सप्ताह बारिश से होने वाली घटनाओं में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.