तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य जी महाराज 25 जनवरी से करेंगे श्रीराम कथा की अमृत वर्षा

Dec 9, 2023 - 20:07
Dec 9, 2023 - 20:08
 0  135

हाथरस-9 दिसंबर। जनपद में 25 जनवरी से 2 फरवरी तक जलेसर रोड स्थित लाड़पुर ग्राम में पद्म विभूषण से विभूषित तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज चित्रकूट धाम के श्री मुख से श्रीराम लला जी के अपने नये गर्भग्रह में पदार्पण के शुभ अवसर पर श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अतिथियों को आमंत्रित करने का कार्य भी आयोजकों द्वारा शुरू कर दिया गया है।
श्री राम कथा महोत्सव के आमंत्रण के क्रम में आयोजकों ने प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री, प्रदेश वित मंत्री एवं अन्य कैबिनेट मंत्रियों को कथा में एक दिन का समय देने व कथा श्रवण कर गुरूजी का आर्शीवाद प्राप्त करने का आग्रह किया। इस महोत्सव में प्रदेश व केन्द्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों, कई प्रदेशों के राज्यपाल एवं संघ तथा विश्व हिन्दू परिषद परिवार के        पदाधिकारियों के आने की पूर्ण सम्भावना है। भारत भूमि पर विराजमान अनेकों पूज्य सन्तों के दर्शन करने का सौभाग्य भी ग्रामवासियों एवं जनपद के भक्तों को प्राप्त होने जा रहा है।
 उक्त कथा का आयोजन जलेसर रोड पर हो रहा है। इसलिए आज समिति के सदस्यों एवं आयोजकों ने प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज के आवास पर जनपद के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष को कथा में आमंत्रित करने तथा कथा में पधारने के साथ - साथ जलेसर रोड पर धीमी गति से चल रहे कार्य को जल्द से जल्द कराने का भी आग्रह किया।
आमंत्रित करने वालों में राहुल कौशिक प्रबन्धक श्री राघवमाधव सेवा समिति,  अजय गुप्ता कोल्ड वाले लाड़पुर, दीपक मुदगल,  दीपक शर्मा,  योगेश तिवारी आदि शामिल थे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

211
211