देहरादून: राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल में व्यस्त रही पुलिस, बदमाशों ने रिलायंस ज्वेलर्स में डाली डकैती

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के दिन देहरादून में बड़ी डकैती हुई है। दिनदहाड़े डकैतों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। ये डकैती रिलायंस ज्वेलर्स के यहां हुई है। सूचना के अनुसार सुबह साढ़े 10 बजे की ये घटना है। यहां चार से पांच बदमाश रिलायंस ज्वेलर्स की दुकान में घुस गए। ये सभी हथियार से लैस थे। बदमाशों ने यहां करोड़ों के गहने चोरी कर लिए।

Nov 9, 2023 - 13:30
 0  189
देहरादून: राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल में व्यस्त रही पुलिस, बदमाशों ने रिलायंस ज्वेलर्स में डाली डकैती

देहरादून (आरएनआई) देहरादून के राजपुर रोड पर बड़ी डकैती की घटना हुई है। यहां दिनदहाड़े डकैतों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। ये डकैती रिलायंस ज्वेलर्स के यहां हुई है। सूचना के अनुसार सुबह साढ़े 10 बजे की ये घटना है। यहां चार से पांच बदमाश रिलायंस ज्वेलर्स की दुकान में घुस गए। ये सभी हथियार से लैस थे।

बदमाशों ने यहां बंधक बनाकर इस डकौती की घटना को अंजाम दिया है। गहने न देने पर बदमाशों ने सुरक्षाकर्मी की पिटाई भी की। माना जा रहा है कि इन डकौतों ने 10 से 15 करोड़ के गहनों पर हाथ साफ किया है। राज्य स्थापना दिवस के दिन डकैती की इतनी बड़ी घटना हो जाने से सनसनी मची हुई है।

दरअसल राज्य स्थापना दिवस पर पुलिस लाइन में कार्यक्रम हैं। इसी कार्यक्रम में सभी पुलिस व्यस्त थी। इसी बीच इतनी बड़ी डकैती की घटना हो गई। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच गई हैं और स्टाफ से पूछताछ कर रही है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घटना को चैलेंज के रूप में दून पुलिस ने स्वीकार किया है। उन्होंने साफ कहा कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अब उन सिक्योरिटी गार्ड ओर स्टाफ का डाटा भी जुटा रही जो आजकल या कुछ समय पहले नौकरी छोड़कर गया हो। इसके अलावा पूर्व में हुई डकैती की घटनाओं की जानकारी भी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले इसी तरह बड़ी घटना को नेहरू कॉलोनी में अंजाम दिया गया था। उस डकैती में शामिल आरोपितों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को शक है कि घटना में सहारनपुर गैंग का हाथ हो सकता है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.
211
211