भव्य दिव्य श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव 15 सेःजोरदार तैयारियांःअनुरोध

Dec 9, 2023 - 20:05
Dec 9, 2023 - 20:06
 0  135

हाथरस- 9 दिसंबर। शहर के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 2 स्थित विवेकानंद पार्क में आगामी 15 दिसंबर से 22 दिसंबर तक भव्य दिव्य एवं विशाल श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का आयोजन होने जा रहा है और इस श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव में जहां कथा की अमृत वर्षा होगी। वही देश व प्रदेश की प्रमुख  राजनीतिक हस्तियां, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किया गया है और श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव की जोर शोर से तैयारियां चल रही है।
उक्त संबंध में जानकारी देते हुए वरिष्ठ युवा भाजपा नेता डॉ. अंशुल सेंगर ने बताया है कि 15 दिसंबर से श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन आवास विकास कॉलोनी में सेक्टर 2 स्थित विवेकानंद पार्क पर होगा और यह भागवत कथा 22 दिसंबर तक चलेगी। उन्होंने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के विशाल आयोजन की जहां जोरदार तैयारी की जा रहीं है । वहीं भागवत कथा में कथा की अमृत वर्षा श्रीधाम वृंदावन के प्रख्यात भागवत आचार्य आचार्य पं. संदीप कृष्ण जी महाराज करेंगे और अपनी मधुर वाणी से कथा का कथा रसिकों को अमृतपान करायेंगे। उन्होंने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा दोपहर 12 बजे से सांय 4 बजे तक आयोजित होगी। जबकि प्रतिदिन यज्ञ सुबह 8 बजे से 10 बजे तक आयोजित होगा और 22 दिसंबर को श्रीमद् भागवत कथा की पूर्ण आहुति होगी। उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर को विशाल व ऐतिहासिक कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें 2100 कलशो को लेकर लक्ष्य है। मातृशक्ति कलश यात्रा में शामिल होंगीं। उन्होंने कहा है कि जो भी मातृशक्ति कलश यात्रा में भाग लेना चाहती है वह अपने नाम रजिस्ट्रेशन करवा दें ।जिससे कि कलश यात्रा में उन्हें शामिल कराया जा सके।
वरिष्ठ युवा भाजपा नेता डॉ. अंशुल सेंगर ने बताया है कि श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं बृजेश पाठक को आमंत्रित किया गया है। जबकि विशिष्ठ अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, भाजपा प्रदेश       उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा व ब्रज बहादुर भारद्वाज, उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह, स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री असीम अरुण, खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश शर्मा, राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, होमगार्ड एवं कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, श्रम सेवायोजन बोर्ड के     अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद रामशंकर कठेरिया , पूर्व क्षेत्र अध्यक्ष एवं एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, एमएलसी चैधरी ऋषिपाल सिंह, सांसद एटा राजवीर सिंह राजू भैया, सांसद अलीगढ़ सतीश गौतम, सांसद हाथरस राजवीर दिलेर, निवर्तमान भाजपा जिला प्रभारी चैधरी देवेंद्र सिंह ,विधायक कोल अनिल पाराशर, विधायक छर्रा रवेन्द्र सिंह, सिकन्द्राराऊ     विधायक वीरेंद्र सिंह राणा आदि को आमंत्रित किया गया है।
उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर को आयोजित कलश यात्रा में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी, मथुरा की सांसद श्रीमती हेमा मालिनी, कैबिनेट मंत्री श्रीमती बेवी रानी मौर्य, शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती गुलाबो देवी, एससीएसटी आयोग की पूर्व सदस्य श्रीमती मंजू दिलेर, भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष सुश्री मधुलिका राघव, नेत्र विशेषज्ञ हरिगढ़ डॉ. सन्नो रानी, महिला एससीएसटी आयोग की सदस्य श्रीमती रामसखी  कठेरिया,विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा उपाध्याय, सदर विधायक श्रीमती अंजना माहौर, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, विधायक अलीगढ़ सदर श्रीमती मुक्ता राजा, पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चैधरी, महापौर आगरा श्रीमती हेमलता कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख सासनी डॉ. प्रतिभा कमल माहौर,  पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ओमवती यादव बुआ, नगर पंचायत अध्यक्ष सादाबाद श्रीमती हेमलता अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती पूनम पांडे, यूपीसीएलडीएफ की डायरेक्टर श्रीमती पूनम सिंह, ब्लॉक प्रमुख सिकन्द्राराऊ श्रीमती सुदामा देवी, जिला पंचायत अध्यक्ष अलीगढ़ श्रीमती विजय सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष हसायन श्रीमती भगवती देवी, पूर्व ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष ठाकुर श्योंराज सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रभा सिंह आदि के अलावा विभिन्न राजनीतिक हस्तियां, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी, उद्यमी, समाजसेवियों को आमंत्रित किया गया है।।              
उन्होंने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव की तैयारी में जय श्रीराम सेवा मंच की पूरी टीम एवं सदस्य आदि पूरे मनोयोग से लगे हुए हैं और उन्होंने समस्त धर्मप्रेमी जनता से अनुरोध किया है कि भारी संख्या में श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव में पहुंचकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

211
211