मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुंभराज में आयोजित आमसभा में बड़ा ऐलान किया

Oct 21, 2023 - 19:23
Oct 21, 2023 - 19:24
 0  1.2k
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुंभराज में आयोजित आमसभा में बड़ा ऐलान किया

गुना, (आरएनआई) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुंभराज में आयोजित आमसभा में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना में जिनके फॉर्म नहीं भरे फाये हैं, सरकार बनते ही उनके फॉर्म भरवाए जाएंगे। नवरात्रे चल रहे हैं। माता से यही कामना है कि अगर जनता के जीवन मे कुछ कष्ट लिखे हों तो वो मुझे दे देना और मेरी खुशियां उन्हें दे देना। कांग्रेसी कहते हैं कि ये प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। दरअसल ये कांग्रेस नेताओं के बेटों के भविष्य बनाना चाहते हैं। एक राघोगढ़ में अपने बेटे के लिए लगे हैं, वहीं दूसरे कमलनाथ छिंदवाड़ा में अपने बेटे का भविष्य बनाने में लगे हैं। 

CM शिवराज सिंह चौहान तय कार्यक्रम के अनुसार शनिवार दोपहर 2 बजे हेलीकॉप्टर से कुंभराज हेलिपैड पर पहुंचे। यहां राजगढ़ सांसद रोडमल नागर, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, चांचौड़ा से भाजपा प्रत्याशी प्रियंका पेंची सहित कई नेताओं, कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद CM हेलिपैड पर बने ग्रीन रूम में गए। उनके कुर्ते पर चाय गिर गयी थी, जिसके कारण कुर्ता खराब हो गया था। इस वजह से उन्होंने सबसे पहले अपने कपड़े बदले। इसके बाद उन्होंने कार्यालय का उद्घाटन किया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

211
211