मोदी झूठे, उन्होंने हमारा गारंटी शब्द भी चुराया : मल्लिकार्जुन खरगे

जयपुर में हुई कांग्रेस की सभा ने विपक्ष के नेताओं ने भाजपा और मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को झूठों का सरदार बताया तो सोनिया ने इशारों में उन्हें तानाशाह कह दिया।

Apr 6, 2024 - 15:15
 0  675
मोदी झूठे, उन्होंने हमारा गारंटी शब्द भी चुराया : मल्लिकार्जुन खरगे

जयपुर (आरएनआई) लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को जयपुर में कांग्रेस की जनसभा हुई। सभा कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र का विमोचन भी किया। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी समेत अन्य नेताओं ने सभा को संबोधित कर भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झूठों का सरदार बताया, साथ ही उन पर गांरटी शब्द को चोरी करने का आरोप भी लगाया। वहीं, सोनियां गांधी ने कहा- मोदी देश का चीर हरण कर रहे हैं। विपक्ष के नेताओं को भाजपा में शामिल करवाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। संविधान बदलने का षडयंत्र रचा जा रहा है, यह तो तानाशाही है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- मोदी झूठों के सरदार हैं, वह हमेशा झूठ बोलते हैं, गांरटी हमारा शब्द है मोदी ने इसे चुरा लिया। उन्होंने कहा कि मोदी संविधान बदलना चाहते हैं। खरगे ने कहा- कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र जारी किया है वह हमारी गारंटी है। हम सभी गारंटी को अमल में लाएंगे। हम कभी झूठ नहीं बोलते, जैसे मोदी बोलते हैं। मोदी जहां जाते हैं कुछ न कुछ झूठ बोलकर आते हैं। मोदी ने हमारे गारंटी शब्द को भी चुरा लिया। गारंटी शब्द कांग्रेस ने ही दिया था। 

मल्लिकार्जुन खरगे ने पूछा- मोदी ने कितनी गारंटी हमसे पहले दी है। कौन सी गारंटी उनकी लोगों तक पहुंची है। पहली तो युवाओं को हर साल 2-2 करोड़ नौकरी की गारंटी दी तो 10 साल में 20 करोड़ नौकरी मिलनी थी। मोदी पीएम है वह कैसे झूठ बोल सकते हैं। मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग दूसरे देशों में काला धन रखते हैं। वह काला धन लाकर में हर एक को 15-15 लाख रुपये दूंगा। क्या वह 15 लाख आपको मिले? मोदी हमेशा यही कहते हैं कि हरीशचंद्र के बाद मैं ही पैदा हुआ हूं। उन्होंने कहा कि किसानों की आमदनी दोगुनी कर दूंगा क्या दोगुनी हो गई है।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा- हमारे महान पूर्वजों ने कठिन संघर्ष के बल पर देश की स्वाधीनता के सूर्य को खोजा। इतने बरसों में वह महान ज्योति कुछ मध्यम पड़ गई है। हम इसके खिलाफ लड़ेंगे और न्याय की रोशनी खोजेंगे। हमारा देश पिछले 10 साल से एक ऐसी सरकार के हवाले है, जिसने बेरोजगारी, महंगाई, अत्याचार को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मोदी सरकार ने जो-जो किया है वह हमारे और आपके सामने है। 

सोनिया गांधी ने कहा- यह समय हताशा से भरा हुआ है। लेकिन, हताशा के साथ उम्मीद का जन्म होता है। यह देश चंद लोगों की जागीर नहीं है, यह सबका है। देश से उपर हो जाने की बात सपने में भी नहीं सोची जा सकती। क्या कोई देश से बड़ा हो सकता है। दुर्भाग्य से आज हमारे देश में ऐसे नेता सत्ता में विचारमान है। मोदी देश का चीर हरण कर रहे हैं। विपक्ष के नेताओं को भाजपा में शामिल करवाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। हमारे संविधान को बदलने का षडयंत्र रचा जा रहा है। यह तो तानाशाही है। हम सब इसका जवाब देंगे। आज रोज की कमाई से खाने-पीने का सामान तक जुटा पाना मुश्किल है। रसोई की महंगाई बार-बार अग्नी परीक्षा ले रही है। किसानों के बच्चे बरोजगारा है। आज देश जनता की जागरुकता का रास्ता देख रहा है।

अशोक गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी राजस्थान से राज्य सभा सांसद बनने के बाद पहली बार यहां सभा में आई हैं। 25 साल पहले सोनिया जी ने मुझे सीएम बनने का मौका दिया। उस वक्त मैंने यह परंपरा डाली थी कि पहली कैबिनेट के अंदर मैंने मैनिफेस्टो को रखा। एक नई शुरुआत हुई थी। यही परंपरा दूसरी और तीसरी बार भी रखी। तीसरी बार हमने 90 प्रतिशत वादे पूरे किए हैं। 

सचिन पायलट ने सभा में कहा कि यह चुनाव एक व्यक्ति नहीं लड़ रहा, एक दल नहीं लड़ रहा। यह चुनाव दो विचारधाराओं का है। यह इस बात का चुनाव है कि 10 साल से जनता के साथ वादा खिलाफी हुई है। हमारे घोषणा पत्र में हर वर्ग को साधने का काम किया है। यह चुनाव देश के लिए निर्णायक चुनाव है। विधानसभा चुनावों में थोड़ी कमी रह गई, हम सरकार नहीं बना पाए। लेकिन, 2024 में फिर पलटफेर होगा। एनडीए हारेगी और यूपीए सरकार बनाएगी।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.
211
211