युवक बिरादरी की निबंध प्रतियोगिता में अनुराग यादव रहे प्रथम

Jan 12, 2023 - 23:12
Jan 13, 2023 - 01:47
 0  1.9k
युवक बिरादरी की निबंध प्रतियोगिता में अनुराग यादव रहे प्रथम

शाहजहांपुर (आनंद मोहन पाण्डेय) युवक बिरादरी शाहजहांपुर द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता का परिणाम आज घोषित कर दिया गया। निबंध प्रतियोगिता का विषय 'विनोवा के भाव' रखा गया था।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनुराग यादव, द्वितीय स्थान हुमा और तृतीय स्थान अभिनव कश्यप ने प्राप्त किया। जबकि एमन खान और अंशिका पांडे को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निर्णायक मंडल में डॉ तनवीर हुसैन और डॉ विकास खुराना रहे। प्रतियोगिता के आयोजन में डॉ.मयंक भूषण पांडे, रंजीत सक्सेना, डॉ रईस अहमद, डॉ स्वप्निल यादव का विशेष योगदान रहा। साथ ही सभी विजय प्रतिभागियों को संस्था के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बधाई दी।

What's Your Reaction?

Like Like 9
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)