यूपी ही नहीं इस राज्य में भी लोकसभा चुनाव लड़ेगी सपा

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से आंध्र प्रदेश के अध्यक्ष ने मुलाकात की। सपा आंध्र प्रदेश में कुछ सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। जल्द ही प्रत्याशियों का एलान किया जाएगा।

Mar 11, 2024 - 07:29
 0  540
यूपी ही नहीं इस राज्य में भी लोकसभा चुनाव लड़ेगी सपा

लखनऊ (आरएनआई) समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के अलावा इस राज्य में भी लोकसभा चुनाव लड़ेगी। सपा ने इसके लिए तैयार शुरू कर दी है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा शुरू कर दी है। दो राज्यों के प्रभारियों ने अखिलेश यादव से मुलाकात की है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के सपा प्रभारी जगदीश यादव, आंध्र प्रदेश के अध्यक्ष पासम वेंकटेश्वर लू और मधु बोट्टा यादव ने मुलाकात की। इस दौरान वहां की राजनीतिक स्थितियों पर चर्चा हुई। सपा आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव और कुछ सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। 

शिक्षक सभा के राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक रविवार को प्रदेश सपा मुख्यालय पर हुई। बैठक के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षक सभा के राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों ने आने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन को जिताने का संकल्प लिया है।

शिक्षक सभा के पदाधिकारी भाजपा के नफरत और भेदभाव के प्रोपैगेंडा का मुकाबला करेंगे और लोगों को जागरूक करेंगे। वोटर लिस्ट में होने वाली धांधली को रोकने का काम करेंगे। बैठक की अध्यक्षता समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कुलपति प्रो.बी पांडेय ने किया। शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एसपी पटेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेंद्र मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप यादव आदि उपस्थित रहे।

पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीस मंसूरी ने कहा कि उनका संगठन आगामी लोकसभा चुनाव में सपा और इंडिया गठबंधन का समर्थन करेगा। उन्होंने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल पसमांदा मुसलमानों को उनका वाजिब हक नहीं दे रहा है और इसकी लड़ाई भी वह आगे लड़ते रहेंगे।

अनीस मंसूरी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि प्रधानमंत्री ने पसमांदा मुसलमानों को लेकर चिंता तो जताई, पर उनके लिए अभी तक कोई योजना नहीं बनाई है। भाजपा सरकार मुसलमानों को पांच किलो राशन देकर गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। मौलाना आजाद फेलोशिप को भी बंद कर दिया है। 

उनका संगठन पूरे देश में पसमांदा मुसलमानों को जगाने का काम करता रहेगा। उन्होने पिछले कई वर्षो से सगंठन के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कार्यरत खुर्शीद आलम सलमानी को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नामित करने की घोषणा भी की।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.
211
211