राघोगढ़ नपा में अध्यक्ष/उपाध्यक्ष का चुनाव: एक बार फिर कांग्रेस के खाते में अध्यक्ष/उपाध्यक्ष; विजय साहू बने नपाध्यक्ष

Feb 10, 2023 - 22:14
Feb 10, 2023 - 22:15
 0  891
राघोगढ़ नपा में अध्यक्ष/उपाध्यक्ष का चुनाव: एक बार फिर कांग्रेस के खाते में अध्यक्ष/उपाध्यक्ष; विजय साहू बने नपाध्यक्ष
राघोगढ़ नपा में अध्यक्ष/उपाध्यक्ष का चुनाव: एक बार फिर कांग्रेस के खाते में अध्यक्ष/उपाध्यक्ष; विजय साहू बने नपाध्यक्ष

गुना। राघोगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पद पर एक बार फिर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है। वार्ड 7 से जीते विजय कुमार साहू नगरपालिका अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्हें 16 वोट मिले, जबकि भाजपा कैंडिडेट को 8 वोट मिले। कांग्रेस ने सीनियर पार्षद पर विश्वास जताया है। पहले यह माना जा रहा था कि राजेश साहू को कांग्रेस अध्यक्ष के किये आगे बढ़ा सकती है, लेकिन उन्होंने सीनियर पार्षद पर भरोसा जताया और विजय साहू को मैंडेट जारी किया। उपाध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। रामस्वरूप मीना उपाध्यक्ष चुने गए हैं।

जिले की राघोगढ़ नगरपालिका में आज अध्यक्ष/उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। साथ ही अपील समिति के लिए दो सदस्यों का निर्वाचन भी होगा। सुबह 11 बजे से चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। सबसे पहले भाजपा पार्षद नपा कार्यालय पहुंचे। इसके बाद कांग्रेसी पार्षद भी एक साथ नपा कार्यालय पहुंचे। वह गुरुवार देर रात राजस्थान से वापस लौटे। कांग्रेस ने विजय साहू को मैंडेट दिया है। वह वार्ड 7 से पार्षद चुने गए हैं। वहीं भाजपा ने वार्ड 4 से जीते गोपाल पटवा को उम्मीदवार बनाया है। नगरपालिका सभागृह में चुनाव की पूरी प्रक्रिया कराई जा रही है। राघोगढ़ SDM आर अंजली को चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन जमा हुए हैं। कांग्रेस से विजय साहू और भाजपा से गोपाल पटवा ने नामांकन दाखिल किया है।

बता दें कि राघोगढ़ नगरपालिका प्रदेश के पूर्व CM दिग्विजय सिंह के गृहनगर की नगरपालिका है। गठन के बाद से ही अभी तक यहां कांग्रेस का कब्जा रहा है। भाजपा एभी तक यहां अध्यक्ष नहीं बना पाई है। सीटों के मामले में भी भाजपा पीछे ही रहती है। अब तक केवल एक बार दोनों दलों की 12-12 सीटें आयी हैं। हालांकि, तब भी अध्यक्ष कांग्रेस का ही बना था।

23 जनवरी को हुई मतगणना में कांग्रेस को बहुमत मिला है। 24 वार्डों में से कांग्रेस के खाते में 16 वार्ड आये हैं। वहीं भाजपा 8 वार्डों में चुनाव जीतकर आयी है। पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार भाजपा ने दोगुने ज्यादा वार्ड जीते हैं। उसे रुठियाई इलाके के 4 वार्डों में से 3 में जीत मिली है। यहां कांग्रेस केवल एक वार्ड ही जीत पाई। नगरपालिका के 24 वार्डों में कुल 45,108 मतदाता थे। 20 जनवरी को हुए मतदान में 76 प्रतिशत मतदान हुआ था। यानि लगभग 34,200 वोट डाले गए थे। 23 जनवरी को आये परिणाम के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशियों के लगभग 19,469 वोट मिले। वहीं भाजपा प्रत्याशियों को लगभग 12, 547 मत प्राप्त हुए। इस हिसाब से कांग्रेस को 57 प्रतिशत और भाजपा को 37 प्रतिशत बोट हांसिल हुए। यानि, कांग्रेस पर आधे से ज्यादा वोटरों ने भरोसा जताया है।

राघोगढ़ के इतिहास में यह पहला मौका है जब पार्षदों की बाड़ाबंदी की गई है। परिणाम घोषित होने के अगले दिन यानि 24 जनवरी की शाम को ही कांग्रेस ने अपने सभी पार्षदों को किसी सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। संभावना यह जताई जा रही है कि पार्षदों को राजस्थान भेजा गया है, क्योंकि वहां कांग्रेस की सरकार है। वहीं भाजपा के सभी पार्षद राघोगढ़ में ही मौजूद रहे। चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेसी पार्षदों को बाहर भेजने के सवाल पर विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि पार्षद घूमने गए हैं। थकान मिटाने गए हैं। अक्सर ऐसा होता है।चुनाव के दौरान इतनी भागदौड़ होती है। इसलिए चुनाव के बाद लोग थकान मिटाने जाते रहते हैं। विधानसभा चुनावों के बाद वह खुद भी घूमने जाते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

211
211