वीडी शर्मा ने कांग्रेस को घेरते हुए लगाया परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण का आरोप

Oct 20, 2023 - 18:02
Oct 20, 2023 - 18:02
 0  351
वीडी शर्मा ने कांग्रेस को घेरते हुए लगाया परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण का आरोप

भोपाल, (आरएनआई) बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि कांग्रे परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की गारंटी है। कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने के बाद उसपर निशाना साधते हुए शर्मा ने कहा कि वहां सिर्फ कुछ परिवारों का वर्चस्व है और बाकी नेता कार्यकर्ता हमेशा से उपेक्षित रहे हैं। इसी के साथ उन्होने एक बार फिर भाजपा की जीत का दावा किया।

कांग्रेस ने दोनों लिस्ट मिलाकर घोषित किए 129 प्रत्याशी
गुरुवार रात कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची घोषित की। इसमें तीन प्रत्याशियों को बदलते हुए 88 नामों की घोषणा की गई है। लिस्ट जारी होने के बाद कमलनाथ ने कहा कि ये सिर्फ विधायक बनने के लिए नहीं, प्रदेश का भविष्य सुधारने के लिए चुनावी मैदान में उतरे हैं। इसी के साथ उन्होने सभी से प्राणपण से जुट जाने का आह्वान किया।  दोनों सूची मिलाकर कांग्रेस अब तक 129 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

वीडी शर्मा ने लगाया आरोप
इस सूची के आने के बाद वीडी शर्मा ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा है कि ‘कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूचियों से यह स्पष्ट है कि कांग्रेस यदि किसी बात की गारंटी है तो परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की गारंटी है।’ उन्होने कहा कि कांग्रेस में हमेशा से एक ही पार्टी की दबदबा रहा है और मध्य प्रदेश में भी यही स्थिति देखने को मिल रही है। इससे पहले सीएम शिवराज ने भी इस लिस्ट को लेकर कहा था कि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने अपने अपने लोगों को टिकट दे दिए हैं। उन्होने कहा कि वहां पुत्रों को स्थापित किया जा रहा है और बाकी लोग अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। अब वीडी शर्मा ने भी कांग्रेस उम्मीदवारों पर सवाल उठाते हुए एक बार फिर बीजेपी की ऐतिहासिक जीत का भरोसा जताया है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

211
211