सुलतानपुर: शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत दीनदयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

Feb 15, 2024 - 19:34
Feb 15, 2024 - 19:35
 0  378
सुलतानपुर: शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत दीनदयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

सुलतानपुर (आरएनआई) शक्ति वंदन कार्यक्रम के अन्तर्गत दीनदयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद, सुलतानपुर में गठित स्वयं सहायता समूहों के सशक्तीकरण एवं स्वावलम्बन हेतु स्वयं सहायता समूह/एएलएफ/सीएलएफ से उत्कृष्ट कार्य करने वाली समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं शक्ति किट का वितरण कार्यक्रम का पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार सुलतानपुर में आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुलतानपुर विनोद सिंह एवं विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद प्रवीण अग्रवाल रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात परियोजना अधिकारी, डूडा द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि महोदय का स्वागत कर कार्यक्रम का आरम्भ किया गया। कार्य क्रम में आनंद द्विवदी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा, श्रीमती प्रीती प्रकाश, जिला उपाध्यक्ष भाजपा तथा भाजपा के पदाधिकारी एवं नगर पालिका परिषद, सुलतानपुर के सभासद उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम डे-एनयूएलएम की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य करने वाली श्रीमती जरीना बानो, गीता शर्मा, तवस्सुम बानो, सरोज कुमारी, ऊषा सोनी, पूनम, तारा, रेनू, सविता, शिल्पा, कमलेश वर्मा, मीनाक्षी, कमला, विद्यावती एवं प्रतिभा साहू को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल का वितरण कर किया गया। उसके पश्चात क्रमशः श्रीमती प्रीती प्रकाश जिला उपाध्यक्ष भाजपा, आनंद द्विवदी जिला उपाध्यक्ष भाजपा, प्रवीण अग्रवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, सुलतानपुर तथा मुख्य अतिथि विधायक विनोद सिंह विधानसभा सुलतानपुर द्वारा केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजना विशेष कर महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के सम्बंध में विस्तृत रूप से बताया गया।

अन्त में परियोजना अधिकारी, डूडा द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि, विषिष्ट अतिथि एवं अन्य जन प्रतिनिधियों तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समापन घोषणा की गयी।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

211
211