सिंधिया की सभा दे गई कांग्रेस को बड़ा झटका,बमौरी के ब्लॉक अध्यक्ष मुरारी धाकड़ ने भाजपा का दामन थामा

Nov 4, 2023 - 19:09
Nov 4, 2023 - 19:09
 0  1.4k
सिंधिया की सभा दे गई कांग्रेस को बड़ा झटका,बमौरी के ब्लॉक अध्यक्ष मुरारी धाकड़ ने भाजपा का दामन थामा

गुना, (आरएनआई) बमौरी विधानसभा के आदिवासी बाहुल्य इलाक़ा मार की महु में शुक्रवार को हुई केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की बड़ी आमसभा ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।लंबे समय से राजनीति कर कर रहे वरिष्ठ कांग्रेसी मुरारी धाकड़ ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।बता दें मुरारी धाकड़ कांग्रेस के बमौरी ब्लॉक अध्यक्ष पद पर थे और धाकड़ समाज का बड़ा चेहरा माने जाते हैं और क्षेत्र में अच्छा प्रभाव रखते हैं।सदस्यता ग्रहण करने के बाद मंच से मुरारी धाकड़ ने कहा कि जब सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ी और प्रदेश में भाजपा सरकार फिर सत्ता में आई तब लगभग पूरी कांग्रेस समाप्त हो चुकी थी ऐसे में मैंने कांग्रेस के प्रति अपनी निष्ठा दिखाते हुए पार्टी के साथ रहने का निर्णय किया था पर मेरे साथ बड़ा सौतेला व्यवहार किया जा रहा था जिससे मेरा मन व्यथित हो गया था।पर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी एवं भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर मैं आज अपने नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया जी  के समक्ष खुले मन से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का निर्णय लिया है।

उनके साथ संतोष बैरागी ज़िला महामंत्री,जगदीश धाकड़ ज़िलाध्यक्ष युवा शक्ति संगठन,चेतन बैरागी यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष,विक्रम धाकड़ मण्डल अध्यक्ष ,नंद किशोर धाकड़ सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा।
सिसोदिया ने कहा भाजपा और मज़बूत होगी। 

मुरारी धाकड़ के भाजपा जॉइन करने पर भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा वे मेरे पुराने साथी हैं और आज वे वापस अपने परिवार में आ गये हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा की आंधी चल रही है ,कांग्रेस से सभी का मोह भंग हो चुका है।मुरारी धाकड़ जी व अन्य साथियों के आने से पार्टी और मज़बूत होगी।आगे आगे देखिए होता है क्या।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

211
211