स्थानीय समस्याओं पर रहेगा कांग्रेस का फोकस

Apr 30, 2024 - 21:13
Apr 30, 2024 - 21:13
 0  2.5k
स्थानीय समस्याओं पर रहेगा कांग्रेस का फोकस

गुना (आरएनआई) लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राव यादवेंद्र सिंह के समर्थन में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शहरी क्षेत्र में लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। मंगलवार को कांग्रेस नेताओं ने वार्ड क्रमांक 16, 17 और 18 में जनसम्पर्क किया और लोगों से कांग्रेस का हाथ मजबूत करने का आव्हान किया।

जनसम्पर्क करने पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने हमेशा की तरह मंगलवार को भी स्थानीय लसेगों की समस्याओं पर चर्चा की और विश्वास दिलाया कि केंद्र में कांग्रेस सरकार बनती है तो बड़े मुद्दों के साथ-साथ स्थानीय समस्याओं पर भी काम किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक लोगों में इस बार बदलाव को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। मतदाता के मन में साल 2019 के लोकसभा चुनाव का जनादेश आज भी बरकरार है, जिसे वे दोहराना चाहते हैं और केंद्र की सरकार अब कांग्रेस को सौंपने का मन बना चुके हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

211
211