ग्राहक पञ्चायत ने शुरू किया पर्यावरण संरक्षण अभियान

May 6, 2025 - 17:13
May 6, 2025 - 17:14
 0  135
ग्राहक पञ्चायत ने शुरू किया पर्यावरण संरक्षण अभियान

गुना (आरएनआई) अखिल भारतीय ग्राहक पञ्चायत की गुना इकाई ने आज पर्यावरण संरक्षण अभियान की शुरुआत संकल्प - पत्र भरवाकर की। ग्राहक पञ्चायत के जिला सचिव विट्ठल अहिरवार ने बताया कि क्षेत्र संगठन मंत्री अलंकार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में चलने वाले इस अभियान का प्रभारी जिला उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव को बनाया गया है। इस अभियान में लोगों के पास जाकर और चौराहों पर जागरण शिविर लगाकर लोगों से पर्यावरण संरक्षण हेतु जल संचयन, जल का अपव्यय रोकने, पौधारोपण करने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने, सिंगल यूज प्लास्टिक का की ब्रिक्स बनाने और पर्यावरण संरक्षण हेतु समयदान देने आदि बिन्दुओं पर संकल्प-पत्र भरवाये जाएंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0