वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 के संबंध में जनजागरूकता गोष्ठी का ब्लॉक सभागार में आयोजन

May 6, 2025 - 19:50
May 6, 2025 - 19:52
 0  108
वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 के संबंध में जनजागरूकता गोष्ठी का ब्लॉक सभागार में आयोजन

कछौना, हरदोई (आरएनआई) वक्फ संसोधन अधिनियम 2025 की जागरूकता के विषय पर वक्फ सुधार जनजागरण अधिनियम अल्पसंख्यक सवांद सभा का आयोजन विकासखण्ड कछौना के सभागार में मंगलवार को हुआ। जिसमे जनप्रतिनिधिगणों ने आमजनमानस मुस्लिम समाज में वक्फ संसोधन अधिनियम पर चर्चा की। सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने कहा इस क़ानून से मुस्लिम समाज के जीवन में परिवर्तन होगा। वक्फ संपति पर एक विशेष वर्ग शामिल था, यह भूमि मुस्लिम समाज के मदरसा, स्कूल, अस्तपताल बनाकर जीवन में बदलाव लाया जायेगा। डबल इंजन की सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास पर कार्य करती है। बिना भेदभाव के योजनाओ का लाभ जाति धर्म से ऊपर उठकर पात्र व्यक्तियों को देने का कार्य कर रही है। वक्फ सम्पतियो पर कुछ लोगो का काकस था। इस काकस को तोड़ने का कार्य सरकार कर रही है। हमारा देश तभी तरक्की करेगा, जब सभी की भागीदारी होगी। इस अवसर पर मुख्य अथिति वारिष्ठ भाजपा नेता राजीव मिश्रा ने कहा वक्फ बोर्ड के नाम पर देश की रास्ट्रीय संपति पर कुछ लोग लाभ उठा रहे थे। हमारे देश के ग़रीब मुसलमान वंचित थे। सरकार ने इस क़ानून में संसोधन कर मुस्लिम समाज को मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य करने के लिए एक कदम उठाया है। विपक्षी पार्टिया केवल गुमराह कर रही है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने संसोधित करते हुए कहा मोदी जी 140 करोंड़ आमजन मानस के विश्वास के प्रतीक है। वह विकसित राष्ट्र का सपना देख रहे है। इसके लिये सबका साथ सबका विकास सबका विशवास पर कार्य कर रहे है। विपक्षी पार्टिया मोदी सरकार के प्रति मुसलमानों में डर पैदा कर राजनैतिक रोटी सेक रही है। उन्हें गुमराह कर रही है। इस वक्फ बिल को पढ़े व चर्चा करे | तभी इसका पता चलेगा। इस क़ानून से मुस्लिम समाज के जीवन में परिवर्तन आयेगा। देश तरक्की की नई इबारत लिखेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षयता ग्राम प्रधान डॉ० मुख्तार ने की। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधान देवी शंकर शुक्ला ने किया। इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष मो० नसीम, भाजपा मण्डल अध्यक्ष मयंक सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरनाथ उर्फ गुड्डू, वारिस  मियां, प्रधान प्रतिनिधि आलम, सारिक, पूर्व प्रधान उस्मान, सद्दीक, असद साहिद, जब्बार, पूर्व प्रधान अमजद सहित क्षेत्र के मुस्लिम समाज के बन्धु मौजूद रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)