अब बुध ग्रह पर भी जीवन संभव, नमकीन ग्लेशियर के मिले प्रमाण : नासा

वैज्ञानिकों का कहना है कि ग्रहों के विकास की हमारी समझ और पृथ्वी के बाहर जीवन की संभावनाओं के नए आयाम खोलने का काम किया है। अध्ययन के प्रमुख लेखक एलोक्सिस रोड्रिगेज ने कहा कि एक शोध में प्लूटो में नाइट्रोजन के ग्लेशियरों की उपस्थिति पाई गई थी।

Nov 27, 2023 - 07:11
 0  270
अब बुध ग्रह पर भी जीवन संभव, नमकीन ग्लेशियर के मिले प्रमाण : नासा

वाशिंगटन, (आरएनआई) सूर्य के सबसे करीब कहे जाने वाले बुध ग्रह पर जीवन हो सकता है। नासा के वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है। अब तक माना जा रहा था कि सूर्य के करीब होने के कारण इसका क्षेत्र झुलसा देने वाला भरा होगा।

ऐसे में यहां जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती, लेकिन प्लैनेटरी साइंस इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि बुध की सतह पर नमकीन ग्लेशियर के प्रमाण मिले हैं। ऐसे में यहां जीवन की उम्मीद जगी है। जैसे कि पृथ्वी पर भी गंभीर हालातों में भी सूक्ष्म जीवन देखने को मिलता है।

रिवीलिंग अ वोलेटाइल-डॉमिनेटेड लेयर थ्रू ग्लेशियर लाइक फीचर्स एंड चेओटिक टेरेंस नामक अध्ययन प्लैनेटरी साइंस जर्नल में प्रकाशित हुआ है। सूर्य के बहुत ही पास होने के कारण बुध ग्रह पर दिन का अधिकतम तापमान 430 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। वहीं, रात का तापमान-180 डिग्री तक नीचे गिर जाता है। इसकी वजह है कि यहां किसी भी तरह का वायुमडंल नहीं है जिससे यहां सतह पर पड़ने वाली रोशनी से बनी ऊष्मा को रोक सके।

वैज्ञानिकों का कहना है कि ग्रहों के विकास की हमारी समझ और पृथ्वी के बाहर जीवन की संभावनाओं के नए आयाम खोलने का काम किया है। अध्ययन के प्रमुख लेखक एलोक्सिस रोड्रिगेज ने कहा कि एक शोध में प्लूटो में नाइट्रोजन के ग्लेशियरों की उपस्थिति पाई गई थी। इससे पता चलता है कि सौरमंडल में बहुत ही गर्म और बहुत ही ठंडे माहौल में भी ग्लेशियर बन सकते हैं। इससे सौरमंडल में बहुत सारे स्थानों पर जीवन की उम्मीद भी बनती है।

बुध के ग्लेशियर पृथ्वी के ग्लेशियर से अलग हैं। यह गहरी समृद्ध परतों में निकले हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि उनका मॉडल इसी बात की मजबूती से पुष्टि करता है कि इसमें नमक के प्रवाह ने इन ग्लेशियरों को पैदा किया होगा। इसके बाद ये जम कर एक अरब वर्षों से ही उड़ने वाला पदार्थ अपने अंदर समेटे रहे होंगे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.
211
211