बुद्ध पूर्णिमा पर घर-घर संपन्न हुआ गायत्री हवन, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र कल्याण का संकल्प

खिरकिया (आरएनआई) अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वाराआयोजित एवं परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य परम वंदनीय माता जी के सूक्ष्म संरक्षण मार्गदर्शन में आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सम्पूर्ण विश्व में एक साथ एक विशेष समय प्रातः 9से 12 बजे तक घर घर में गायत्री यज्ञ /हवन का आध्यात्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की इसी श्रृंखला में खिरकिया नगर एवं विकासखंड स्तर पर गायत्री परिवार के समस्त आत्मीय परिजनों एवं धर्म प्रेमी परिजनों द्वारा अपने अपने घरों में गायत्री हवन /दीप यज्ञ संपन्न किया,, गायत्री परिवार शाखा खिरकिया के प्रमुख उमेश कुमार सीटोके ने बताया कि राष्ट्र पर आए संकट के निवारण एवं पर्यावरण रक्षण संरक्षण हेतु आज यह घर-घर गायत्री हवन कार्यक्रम संपन्न अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वाराआयोजित एवं परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य परम वंदनीय माता जी के सूक्ष्म संरक्षण मार्गदर्शन में आज खिरकिया नगर में गायत्री परिवार के समस्त आत्मीय परिजनों द्वारा अपने अपने घरों में गायत्री हवन संपन्न किया।
गायत्री परिवार के अशोक देवराले ने बताया कि राष्ट्र पर आए संकट के निवारण एवं पर्यावरण रक्षण संरक्षण हेतु आज एक विशाल गृह गृह गायत्री हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें नगर के सैकड़ो परिजनों में अपने-अपने घर में एक निश्चित समय पर गायत्री हवन संपन्न किया में अपने-अपने घर में एक निश्चित समय पर गायत्री हवन संपन्न किया अखिल विश्व गायत्री परिवार का यह विशिष्ट आध्यात्मिक अनुष्ठान निश्चित ही पर्यावरण संरक्षण एवं विश्व शांति हेतु विशेष योगदान प्रदान करेगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






