आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में पीछे से घुसी बस, 23 यात्री घायल

अयोध्या से दर्शन करके लौट रहे हरियाणा के यात्रियों की बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। चालक को नींद की झपकी आने से ये हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल यात्रियों को तत्काल ही उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 

Apr 9, 2024 - 08:18
 0  783
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में पीछे से घुसी बस, 23 यात्री घायल

आगरा (आरएनआई) आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 29 पर बस खड़े ट्रक में खुस गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गईष सूचना पर फतेहाबाद पुलिस व यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को तत्काल ही उपचार के लिए अस्पताल में भेजा गया। हादसे में करीब 23 यात्री घायल बताए गए हैं। सभी यात्री हरियाणा के हैं, जो अयोध्या से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। चालक को नींद की झपकी आने से ये हादसा हो गया। 

मंगलवार की रात 2:30 बजे के करीब अयोध्या से दर्शन कर यात्रियों से भरी एक बस हरियाणा जा रही थी। बस जैसे ही थाना फतेहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 29 पर पहुंची तो चालक को नींद की झपकी आ गई। इस वजह से बस ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे के बाद सवारियों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में भर्ती कराया हैं, जहां पांच की हालत गंभीर होने पर आगरा भेज दिया गया। 

 जसविंदर सिंह पुत्र धर्मेंद्र सिंह ,गौरव पुत्र शंकर लाल ,सुभाष चंद्र पुत्र लक्ष्मण दास,रितिक पुत्र राजेश, अतर सिंह पुत्र रामस्वरूप ,प्रेमचंद पुत्र बनवारी लाल, आशा रानी पत्नी राकेश निवासीगण यमुनानगर हरियाणा, सचिन पुत्र अजमेर सिंह निवासी करनाल हरियाणा ,मोहित पुत्र प्रीतम निवासी करनाल हरियाणा, संतोष पुत्र खेमचंद निवासी अंबाला हरियाणा ,सरोज पत्नी  राजपाल निवासी अंबाला हरियाणा, राजरानी पत्नी ओमप्रकाश निवासी अंबाला हरियाणा, सीमा शर्मा पत्नी सुशील निवासी अंबाला हरियाणा ,सुदोष पत्नी बलदेव निवासी करनाल हरियाणा, सीमा पत्नी अनिल निवासी करनाल हरियाणा ,सुभाष चंद्र पुत्र खूबचंद निवासी कुरुक्षेत्र हरियाणा, अनीता पत्नी सुभाष चंद्र कुरुक्षेत्र हरियाणा, मुस्कान पुत्री नीरज निवासी सहारनपुर ,परमिला पत्नी ऋषि पाल निवासी पंचकूला हरियाणा ,रितु राणा पत्नी विजय प्रताप निवासी करनाल हरियाणा, मंजू पत्नी नीरज निवासी सहारनपुर, सुनीता पत्नी अशोक कुमार निवासी चंडीगढ़ ,कैलाशो देवी पत्नी सुभाष चंद्र निवासी अंबाला हरियाणा समेत 23 लोग घायल हो गए। 

सीमा शर्मा निवासी अंबाला, चालक मोहित निवासी करनाल, गौरव निवासी यमुनानगर हरियाणा, सुभाष चंद्र हाकिम सिंह निवासी कुरुक्षेत्र, अनीता पत्नी सुभाष चंद्र निवासी कुरुक्षेत्र सहित पांचों  हालत गंभीर होने पर आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया गया है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.
211
211