आम चुनाव के लिए भाजपा की 5वीं सूची, नवीन जिंदल-सीता सोरेन को टिकट

Mar 24, 2024 - 20:45
 0  1.1k
आम चुनाव के लिए भाजपा की 5वीं सूची, नवीन जिंदल-सीता सोरेन को टिकट

नई दिल्ली (आरएनआई) लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की पांचवीं सूची जारी कर दी गई है। सूची में 111 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान किया गया है। सूची में कुछ ही देर पहले कांग्रेस छोड़कर आए नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से टिकट दिया गया है। सूची में मेनका गांधी, जितिन प्रसाद, कंगना रनौत, रविशंकर प्रसाद समेत कई लोगों के नाम हैं। सूची में पीलीभीत से मौजूदा सांसद वरुण गांधी का टिकट काट दिया गया है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का टिकट भी काट दिया गया है और सीता सोरेन को दुमका झारखंड से चुनावी मैदान में उतारा गया है।

नित्यानंद राय उजियारपुर से चुनाव लड़ेंगे। 

गिरिराज सिंह बेगुसराय और पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद चुनावी मैदान में होंगे।

मंडी से कंगना रनौत को उम्मीदवार बनाया गया है।  

कुरूक्षेत्र से नवीन जिंदल और दुमका से सीता सोरेन को टिकट दिया गया है।

बेलगाम से जगदीश शेट्टार, चिक्काबल्लापुर से के सुधाकरन को उम्मीदवार बनाया गया है। 

संबलपुर से धर्मेंद्र प्रधान, बालासोर से प्रताप सारंगी, पुरी से संबित पात्रा, भुवनेश्वर से अपराजिता सारंगी और मेरठ से अरुण गोविल चुनावी मैदान में उतरेंगे।


राजीव प्रताप रूडी सारण और आरके सिंह आरा से चुनाव लड़ेंगे।

बैजयंत जय पांडा केंद्रपाड़ा से चुनाव लड़ेंगे।

बैरकपुर से अर्जुन सिंह, मेदिनीपुर से अग्निमित्रा पॉल, दार्जिलिंग से राजू बिस्ता को टिकट दिया गया है।

तमलुक से पूर्व न्यायाधीश जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय और बर्धमान-दुर्गापुर से दिलीप घोष को उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा की पहली सूची में 195 नामों का एलान किया गया था, जिसमें 34 केंद्रीय और राज्य मंत्रियों के नाम सूची में थे। पहली सूची में 28 महिलाओं को भी मौका दिया गया था। 

दूसरी सूची में 72 नामों को शामिल किया गया था। 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में नागपुर से नितिन गडकरी और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया था। 

21 मार्च को भाजपा ने तीसरी लिस्ट जारी करते हुए नौ उम्मीदवारों की घोषणा की थी। तमिलनाडु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई को भाजपा ने कोयंबटूर चुनावी मैदानी में उतारा था। चेन्नई दक्षिण से तमिलिसाई सुंदरराजन, चेन्नई सेंट्रल से विनोज पी. सेल्वम, वेल्लोर से ए. सी. शनमुगम. कृष्णागिरी से सी. नरसिम्हन, नीलगिरी से एल. मुरुगन, पेरम्बलुर से टी. आर. परिवेन्धर, थूथुकुड़ी से नैनार नागेन्द्रन और कन्याकुमारी से पोन. राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया गया था।

इसके बाद 22 मार्च को लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु की 14 सीटों के लिए प्रत्याशियों का एलान किया था। इसके अलावा पुडुचेरी की एक सीट के लिए भी उम्मीदवार का एलान कर दिया गया था।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.
211
211