कलेक्‍टर के साथ पुलिस अधीक्षक सीईओ जिला पंचायत, डिप्‍टी कलेक्‍टर्स एवं अन्‍य अधिकारियों ने मतदान केन्‍द्रो पर जाकर किया गया निरीक्षण

जिले के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया गया मताधिकार प्रयोग। 

May 7, 2024 - 20:40
May 7, 2024 - 20:40
 0  4.3k
कलेक्‍टर के साथ पुलिस अधीक्षक सीईओ जिला पंचायत, डिप्‍टी कलेक्‍टर्स एवं अन्‍य अधिकारियों ने मतदान केन्‍द्रो पर जाकर किया गया निरीक्षण

गुना (आरएनआई) लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिये 04-गुना संसदीय क्षेत्र के विस 28-बमोरी व 29-गुना तथा 20-राजगढ़ संसदीय क्षेत्र के विस 30-चांचौड़ा व 31-राघौगढ़ में आज दिनांक 07 मई 2024 को मतदान संपन्‍न हुआ। जिसमें विभिन्‍न प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। 

आज इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक द्वारा लोकसभा क्षेत्र 04 गुना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 29 गुना में मतदान केंद्र क्रमांक 138 आयकर भवन कैंट में मतदान किया। संयुक्‍त कलेक्‍टर डॉ. संजीव खेमरिया (दिव्यांगजन आईकॉन), उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमति जिया फातिमा, रिटर्निंग ऑफिसर बमोरी श्रीमति शिवानी पाण्‍डे, डिप्‍टी कलेक्‍टर अमित सोनी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री मंजुषा खत्री,  तहसीलदार नगरीय गुना जी.एस. बैरवा, नायब तहसीलदार सुश्री आरती गौतम द्वारा मतदान केंद्र क्रमांक 138 आयकर भवन कैंट गुना में जाकर मतदान किया। 

पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने सपत्नीक मतदान केंद्र 136 कार्यालय सहायक संचालक कृषि (गन्ना) पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी प्रकार सोनिया परिहार सहायक संचालक जिला जनसंपर्क कार्यालय गुना ने मतदान केंद्र 136 कार्यालय सहायक संचालक कृषि (गन्ना) में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

गुना संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 20-राजगढ़ अंतर्गत विधानसभा 30-चांचौडा के मतदान केंद्र क्रमांक 160 शा.क.उ.मा.वि. में अनुविभागीय अधिकारी चांचौड़ा विकास आनंद ने सपत्‍नीक श्रीमति सोनिया गोयल प्रोफेसर शा.पी.जी. कॉलेज गुना एवं नायब तहसीलदार शुभम जैन ने मतदान शा.क.उ.मा.वि. चांचौड़ा किया गया।

अरोरा परिवार की तीन पीढियों ने एक साथ किया मतदान

     आज मतदान दिवस के दिन सभी वर्ग के लोगों द्वारा उत्‍साह के साथ मतदान किया गया। जिनमें मतदान केंद्र 136 कार्यालय सहायक संचालक कृषि (गन्ना) अरोरा परिवार की तीन पीढ़ियों ने मतदान कर अपना कर्तव्य निभाया। 85 वषीर्य डॉ. के. पी. अरोरा, श्रीमति इंदिरा अरोरा उम्र 84 वर्ष, डॉ. सुदीप अरोरा 54 वर्ष, श्रीमति तरुणा अरोरा 53 वर्ष, डॉ. नेहा अरोरा 26 वर्ष, श्रीमति रचना गुप्ता 56 वर्ष, श्री ओमप्रकाश शर्मा उम्र 76 वर्ष एवं श्रीमती चंद्रा देवी शर्मा उम्र 73 वर्ष ने मतदान केंद्र 19- अंबेडकर हाल गुना में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

211
211