केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को चांचौड़ा विधानसभा में पहुंचे

यहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी प्रियंका पेंची के समर्थन में आमसभा को संबोधित किया। 

Nov 7, 2023 - 19:41
Nov 7, 2023 - 19:41
 0  1.2k
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को चांचौड़ा विधानसभा में पहुंचे

गुना, (आरएनआई) एक जोड़ी यहां के दूसरे प्रत्याशी पर है तो एक जोड़ी प्रियंका पेंची के पास भी है। उस तरफ बड़े भाई-छोटे भाई की जोड़ी है। तो यहां प्रियंका पेंची के पास शिवराज सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की जोड़ी है।

कांग्रेस आ गयी तो सारी योजनाएं बंद कर देगी। 
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार दोपहर लगभग 2 बजे हेलीकॉप्टर से मधुसूदनगढ़ पहुंचे। वे पहली बार मधुसूदनगढ़ में आमसभा लेने पहुंचे।  एक निजी गार्डन में आमसभा का आयोजन किया गया। 

मंच पर सभी के स्वागत के साथ ही प्रियंका पैंची ने केंद्रीय मंत्री जी को राजमाता जी की तस्वीर स्मृति चिन्ह के रूप में सम्मान पूर्वक दी।

कार्यक्रम में राजगढ़ सांसद रोडमल नागर, मीना समाज के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व RTO जगदीश मीना, जिला मंत्री रुद्र देव सिंह, कौशलेंद्र अग्रवाल मौजूद रहे। 

संबोधन के दौरान सिंधिया ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दो नेताओं की जोड़ी है- छोटा भाई, बड़ा भाई।

 इनकी नजर केवल कुर्सी पर ही रहती है। कुर्सी देखते ही ये कहते हैं कि आजा-आजा। 17 नवंबर को इस जोड़ी को बाय-बाय कर देना है। भाषण के दौरान सिंधिया कई बार मौजूद आमजन को गुदगुदाते हुए भी नजर आए।

 उन्होंने कहा कि 2003 से पहले सड़कें ऐसी थी कि कमर ही टेढ़ी हो जाए। ये बोलते हुए वो अपनी कमर टेढ़ी करते हुए भी दिखे। 

उन्होंने कांग्रेस की सरकार पर कई आरोप लगाये। सिंधिया ने कहा कि 2018 में मंच से बोला गया- 10 दिन में किसानों का कर्जा माफ। नहीं तो मुख्यमंत्री बदल देंगे। मैं भी उस मंच पर था। मैंने भी विश्वास में वही बात बोली। लेकिन जब सरकार बनी, तो 15 महीने की कांग्रेस सरकार में किसानों की कर्जमाफी के 26 लाख झूठे प्रमाण पत्र वितरित किये गए। मुझसे भी करा लिए। संबल योजना को बंद कर दिया। 

सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस की सरकार अगर रहती तो क्या लाडली बहनों को 1250 रुपये मिल पाते I किसानों को 10 हजार रुपये मिल पाते। लाडली बहना आवास योजना मिल पाती। उन्होंने आमसभा में मौजूद जनता से पूछा कि बताओ सरकार बदलकर ठीक किया या नहीं। वो सरकार होती तो क्या चांचौड़ा में CM राइज स्कूल, सब स्टेशन बनते क्या। तो बताओ सरकार बदलकर ठीक किया? कांग्रेस अगर आ गयी तो सारी योजनाएं बंद कर देगी। 

इसी क्रम में चाचौड़ा से भाजपा प्रत्याशी प्रियंका मीना ने सभी उपस्थित जन मानस को पहले प्रणाम किया और फिर सभी के बीच अपना उद्बोधन दिया l प्रियंका पैंची ने अपने उद्बोधन में कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यहां के विधायक लक्ष्मण सिंह जी ने यहां कोई विकास नहीं किया जिसके फलस्वरूप इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा। साथ ही भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाया है लाड़ली बहना योजना चलाकर, सभी किसान भाइयों को मजबूत बनाया किसान सम्मान निधि योजना चलाकर, युवाओं को सशक्त बनाया रोजगार के लिए सीखो कमाओ योजना चलाकर । यह सभी योजनाएं भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने ही सभी वर्गो को ध्यान में रखकर बनाई है जिससे प्रत्येक वर्ग के वंचित लोगो तक योजना का लाभ मिल सके।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

211
211